फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News Today Corps Ramnagar won trophy by defeating Kanpur by three points with Nasir goal

Sports News Today: नासिर के गोल से कानपुर को तीन अंक से हराकर 36वीं वाहिनी रामनगर ने जीती ट्रॉफी

Tue, 27 May 2025 11:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 27 May 2025 11:32 AM IST
सार

वाराणसी में पूर्वी जोन अंतर वाहिनी हॉकी के फाइनल मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अन्य खेलों में भी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जीते हुए खिलाड़ियां को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Sports News Today Corps Ramnagar won trophy by defeating Kanpur by three points with Nasir goal
बीएचयू में हाॅकी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News Today: पूर्वी जोन अंतर वाहिनी हॉकी का फाइनल सोमवार शाम खत्म हो गया। बीएचयू के एंफीथियेटर में एस्ट्रोटर्फ पर खेले गए मुकाबले में रामनगर की 36वीं वाहिनी पीएसी के नासिर के गोल ने कानपुर की 37वीं वाहिनी पीएसी को तीन गोल से हरा दिया। उद्घाटन विवि क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापरी ने किया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब नौशाद ने पांच गोल कर जीता। 

विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में पहला गोल 7वें मिनट में मोहम्मद सलमान और 23वें मिनट में अयाज ने किया। दूसरे हाफ में एक मात्र गोल 36वीं वाहिनी पीएसी के फॉर्वर्ड खिलाड़ी नासिर अंसारी ने तीन खिलाड़ियों को चकमा देते हुए किया। 
विज्ञापन


37वीं वाहिनी पीएसी टीम के गोलकीपर पवन यादव ने विरोधी टीम के कई अवसरों को बेकार कर दिया। कप्तान नीतेश दूबे ने बताया कि मैन टू मैन मार्किंग और छोटे-छोटे पास से टीम को जीत मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डीआईपी पीएसी मनोज कुमार सोनकर ने ओवरऑल बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार नौशाद को दिया। इस मौके पर राजेश कुमार, कैलाश नाथ यादव, संजयसिंह, अजीत प्रताप सिंह, रवि राय मौजूद रहे। 

तीन दिन चली प्रतियोगिता: तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में पूर्वी जोन की दस टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 160 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 

इनकी भी सुनें: पूर्वी जोन की विजेता टीम प्रादेशिक प्रतियोगिता में खेलेगी। 36वीं बटालियन के खिलाड़ी को अभ्यास करने के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। - डॉ. अनिल कुमार सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर 

Trending Videos

Sports News Today Corps Ramnagar won trophy by defeating Kanpur by three points with Nasir goal
शतरंज खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

80 खिलाड़ियों ने शतरंज की बारीकियां जानीं
केराकतपुर के वाराणसी पब्लिक स्कूल में शिविर के पांचवें दिन खिलाड़ियों को शतरंज का प्रशिक्षण दिया गया। कोच विशाल मिश्र ने बताया कि 80 खिलाड़ियों को शतरंज की बारीकियां सिखाई गईं। इस प्रशिक्षण में आसपास के बच्चे भी आ रहे हैं। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य ए के द्विवेदी जी ने बताया कि बच्चों को प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा निखारी जा रही है। इससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।  

Sports News Today Corps Ramnagar won trophy by defeating Kanpur by three points with Nasir goal
हैंडबाॅल खिलाड़ियों का हुआ स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

15 साल बाद बेटियों ने यूपी को दिलाया पदक
काशी की बेटियों ने 15 साल बाद फेडरेशन कप में यूपी को जीत दिलाकर पदकों का सूखा खत्म किया। सोमवार को वाराणसी पहुंची यूपी चार महिला खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि गोरखपुर में वाराणसी की तीन खिलाड़ियों ने 10-10 गोल किए। हालांकि, फाइनल में यूपी को रेलवे की टीम से हार का सामना करना पड़ा। 

रजत जीतने वाली टीम में वाराणसी की रेशमा यादव, नैना यादव, सुमन यादव और उषा प्रजापति रहीं। चारों खिलाड़ी बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परमानंदपुर में डॉ. आशा सिंह की देखरेख में अभ्यास करती हैं। इस मौके पर डॉ. शम्स तबरेज शंपू, अंजली श्रीवास्तव, अवनीश और ओम प्रकाश मौजूद थे। 

कराटे : नेपाल में धनीराम निराला ने जीता कांस्य
नेपाल स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी की ओर से दो दिवसीय 11वीं धन बहादुर अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता नेपाल के नेशनल स्टेडियम दशरथ रंगशाला में खेली गई। कोच आशीष भारद्वाज ने बताया कि दी सोतोकान कराटे स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से छत्तीसगढ़ के धनीराम निराला ने पदक जीता। सीनियर पुरुष वर्ग के 75 किलो कुमिते में कांस्य पदक जीता। 

फुटबॉल शिविर शुरू
बीएचयू के रूइया मैदान पर फुटबॉल शिविर का उद्घाटन सोमवार शाम प्रो. राजेश मीणा ने किया। फुटबॉल कोच बीरू यादव ने बताया कि शिविर में अंडर-14 आयुवर्ग के खिलाड़ियों को फुटबॉल तकनीक, खेल कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर प्रो. वीएन मिश्र, प्रो. अभिषेक पाठक, डॉ. अभिजीत मंडल, डॉ. अवधेश सिंह रहे। 

मुंबई की कंपनी करेगी 29 खेल प्रशिक्षकों की तैनाती
अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए मुंबई की एक सेवा प्रदाता फर्म 29 खेलों में प्रशिक्षकों की तैनाती करेगी। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि वाराणसी मंडल के सभी जिलों में कई प्रशिक्षकों के पद खाली हैं। ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 

Sports News Today Corps Ramnagar won trophy by defeating Kanpur by three points with Nasir goal
डालिम्स रोहनिया में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

आकाश ने 18 रन बनाकर काशी नाइट्स को दिलाई जीत
बनारस क्रिएटर्स क्रिकेट लीग (बीसीसीएल) में लगातार दो मुकाबले जीतकर काशी नाइट्स की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। बनारसी भौकाल सोशल मीडिया हैंडलर आकाश ने दूसरे दिन डालिम्स रोहनिया में शानदार पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। लीग का दूसरा मुकाबला सनबीम रोहनिया में भोजूबीर नाइट्स और रामनगर रॉयल्स के बीच खेला गया। 

पहले बल्लेबाजी कर भोजूबीर नाइट्स ने 10 ओवर में 50 रन बनाए। रामनगर रॉयल्स ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से जीत दर्ज की। रामनगर के बल्लेबाज अंकित ने 40 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेंदबाजी में 2 विकेट भी लिए। 

उन्हें एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। दिन का दूसरा और लीग का तीसरा मुकाबला काशी नाइट्स और गोदौलिया ग्लैडिएटर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ग्लैडिएटर्स ने 9 ओवर में 68 रन बनाए। रवि ने 25 रन का योगदान दिया। जवाब में काशी नाइट्स ने 9.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

एसएपीएल ने जीता सिंधी प्रीमियर लीग का खिताब
विशाल रूपानी (दो विकेट और 24 रन) के हरफनमौला प्रदर्शन से एसएपीएल ने हीरोज को 8 विकेट से हराकर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में सिंधी प्रीमियर लीग (एसपीएल) टी-10 का खिताब जीत लिया। फाइनल में हीरोज क्लब ने 10 ओवर में 6 विकेट पर 66 रन बनाए। जवाब में एसएपीएल के विशाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। टीम ने 8 ओवर में दो विकेट पर 69 रन बनाकर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी, विशिष्ट अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 

एसआरएच को हराकर आरसीबी ने मारी बाजी
महेशपुर के सिल्वर ग्रोव स्कूल में सोमवार सुबह सीएमएस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया। उद्घाटन मैच में वंश प्रताप की बल्लेबाजी से आरसीबी ने सुपर ओवर में एसआरएच को हरा दिया। शुभारंभ प्रबंध निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने कराया। प्रधानाचार्या वंदना चतुर्वेदी ने शपथ दिलाई। आरसीबी ने चार ओवर में 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएच 57 रन पर आउट हो गई। 

हरियाणा में जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में काशी के सौरभ ने जीता स्वर्ण पदक
हरियाणा के पलवल में अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बच्छाव निवासी सौरभ यादव ने स्वर्ण पदक जीता है। उनका 2025 में लगातार तीसरा पदक है। स्कूली नेशनल में कांस्य, खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रजत और सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर काशी का नाम रोशन किया है। अब सौरभ ने 80 किलो भार वर्ग के फ्री स्टाइल में सफलता हासिल की है। 

इसके साथ ही सौरभ ने अंडर-17 की सब जूनियर एशिया कप चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उन्होंने सेमीफाइनल में हरियाणा के रविंद्र और फाइनल में पंजाब के तनवीर को हराया। इस उपलब्धि पर राजीव सिंह 'रानू', राजकुमार मिश्र, सुरेश चंद्र उपाध्याय,करण भूषण सिंह ने पहलवान को बधाई दी है। 

यूपी को दूसरा स्थान 
सौरभ को गोल्ड हासिल करने पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला। उत्तर प्रदेश की टीम ने फ्री स्टाइल में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल किया। अंक तालिका में पांच पदक के साथ यूपी ने 135 अंक लेकर उपविजेता का खिताब जीता। सौरभ स्वर्ण नहीं जीतते तो यूपी की टीम तीसरे स्थान पर खिसक जाती। 

गत वर्षों के विवाद ने कुश्ती का नुकसान किया है। खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मैच दिलाने की कोशिश है। काशी के खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं। - संजय सिंह बबलू, अध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed