फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News 1255 players take training in 11 sports Sigra Stadium in varanasi

Sports News: सिगरा स्टेडियम में होंगे 11 प्रकार के खेल, 1255 खिलाड़ी लेंगे प्रशिक्षण; देखें प्लेयर्स की लिस्ट

Fri, 11 Apr 2025 07:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Apr 2025 07:13 PM IST
सार

वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में खिलाड़ियों को माैके मिलने लगे हैं। वहीं, शहर के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। यहां खिलाड़ियों को सम्मान के साथ प्रोत्साहित भी किया गया।

विज्ञापन
Sports News 1255 players take training in 11 sports Sigra Stadium in varanasi
सिगरा स्टेडियम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News: सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 11 खेलों में 1255 खिलाड़ी प्रशिक्षण लेंगे। क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि स्टेडियम में दो सत्र में ट्रेनिंग दी जाएगी। 

विज्ञापन


सर्वाधिक 200 खिलाड़ी तैराकी में जबकि सबसे कम जिमनास्टिक्स में 75 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। बताया कि एक कोच अधिकतम 40 खिलाड़ियों को ही प्रशिक्षण दे सकते हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रवेश फाॅर्म खरीदा है। खिलाड़ियों को ट्रायल के आधार पर ही प्रवेश दिया जा रहा है। तैराकी में अंडर-12 आयुवर्ग के 200 प्रशिक्षुओं ने प्रवेश लिया है।

विज्ञापन

खेल खिलाड़ी संख्या
क्रिकेट 150
तैराकी 200
फुटबॉल 125
वॉलीबॉल 100
कबड्डी 100
मुक्केबाजी 100
बैडमिंटन 100
बास्केटबॉल 105
जिमनास्टिक्स 75
कुश्ती  80
एथलेटिक्स 120
कुल 1255

विज्ञापन

वर्ल्ड कप किक बॉक्सिंग की उपविजेता बनी पूजा
थाईलैंड में खेली गई वर्ल्ड कप किकबॉक्सिंग में वाराणसी की पूजा पटेल उपविजेता बनी हैं। 50 किलो भारवर्ग में, फाइनल में उन्हें उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी ने हरा दिया। कोच गोपाल बहादुर शाही ने बताया कि पूजा अपने मेहनत के दम पर वहां तक पहुंची हैं। बनारस आने पर उनका स्वागत किया जाएगा।

स्वर श्रीवास्तव को प्रादेशिक शतरंज में कांस्य
प्रादेशिक शतरंज प्रतियोगिता में वाराणसी के स्वर श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता सीतापुर में 7 से 9 अप्रैल तक खेली गई। वाराणसी जिला शतरंज एसोसिएशन के मानद सचिव विजय कुमार ने बताया कि अंडर-11 में वाराणसी के खिलाड़ी ने सात चक्रों की बाजी खेली। साढ़े पांच अंक के साथ स्वर तीसरे स्थान पर रहे। 

विज्ञापन

17 को होगा प्रादेशिक हॉकी टीम का चयन
सातवां खेलो इंडिया यूथ गेम्स सात मई से बिहार के राजगीर में खेला जाएगा। हॉकी यूपी के महासचिव डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि चयन ट्रायल 17 अप्रैल कोे लखनऊ के मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम में होगा। 

Sports News 1255 players take training in 11 sports Sigra Stadium in varanasi
परमानंदपुर में हाॅकी खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

पेनल्टी काॅर्नर से गोल कर रोशनी ने दिलाई जीत
हॉकी वाराणसी की ओर से आयोजित शिविर में खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेला। इसमें रोशनी के पेनल्टी काॅर्नर से गोल की बदौलत विकास क्लब ने एलबीएस क्लब को एक गोल से हरा दिया। मैच का पहला हाफ, गोल रहित बराबरी पर छूटा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच का एकमात्र गोल रोशनी पटेल ने 17वें मिनट में किया। यहां सेवेन ए साईड मैच में 20-20 मिनट का दो हाफ खेला गया। 

शतरंज प्रतियोगिता में खेलेंगे ढाई सौ खिलाड़ी
ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 14 अप्रैल को जगतगंज स्थित एक होटल के बैंक्वेट हॉल में खेली जाएगी। एसकेवीटी किंग्स चेस एकेडमी की ओर से इस प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों के ढाई सौ से अधिक खिलाड़ी खेलेंगे।

आयोजन सचिव विनित राज तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में वाराणसी के अलावा दिल्ली, कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद, सहित कई राज्यों व जनपदों खिलाड़ी खेलेंगे। इसमें इंटरनेशनल मास्टर खिलाड़ी आर्यन वार्ष्णेय भी शामिल होंगे।  प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी को एक लाख ग्यारह हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। ओपेन, महिला, वरिष्ठ नागरिक और कनिष्ठ आयु वर्ग की 5 कैटेगरी में ट्रॉफी व मेडल्स दिये जाएंगे।

शिवपुर में बनेगा आधुनिक स्टेडियम
कोलकाता के फुटबॉल स्टेडियम की तर्ज पर वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल स्टेडियम शिवपुर में बनेगा। इसका ब्लूप्रिंट भी तैयार हो चुका है। इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे। वाराणसी में फुटबॉल 1938 से व्यवस्थित रूप से खेली जा रही है।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर नूर आलम का कहना है कि बनारस की फुटबॉल लीग से कई खिलाड़ी आगे निकल कर सामने आते हैं। बेनियाबाग, बरेका, लालपुर और सिगरा स्टेडियम में फुटबाल खेलने वालों की संख्या 200 से अधिक है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर नसीम का कहना है कि शिवपुर शहर के बीच में है। इस का लाभ युवाओं को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed