फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports New With goals of Swati and Himanshi Prayagraj defeated Bareilly 2-0 and got full points

Sports News: स्वाति, हिमांशी के गोल से प्रयागराज ने बरेली को 2-0 से हराकर हासिल किए पूरे अंक; पढ़ें अन्य खबरें

Sun, 03 Aug 2025 02:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Aug 2025 02:23 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में प्रमुख स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। इसमें यहां के खिलाड़ी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे जिलों में जाकर भी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आइए जानते हैं खेल से जुड़ी अन्य खबरें...

विज्ञापन
Sports New With goals of Swati and Himanshi Prayagraj defeated Bareilly 2-0 and got full points
डाॅ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News in Hindi: प्रादेशिक सीनियर समन्वय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता शनिवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई। लीग के दूसरे दिन कुल पांच मुकाबले हुए। दिन के पहले मुकाबले में स्वाति और हिमांशी के 1-1 गोल से प्रयागराज ने बरेली को 2-0 से हराकर पूरे अंक हासिल किए।

विज्ञापन


प्रयागराज की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच का पहला गोल खेल के 26वें मिनट में स्वाति ने किया और टीम को एक गोल की बढ़त दिलाई। एक गोल से पिछड़ने के बाद बरेली के खिलाड़ियों ने जवाबी हमले किए लेकिन प्रयागराज की रक्षा पंक्ति को भेदने में नाकाम रहे। 
विज्ञापन


पहले हाफ में प्रयागराज की टीम एक गोल से आगे रही। दूसरे हाफ में खेल के 40वें मिनट में प्रयागराज की हिमांशी ने दूसरा गोल किया। इस गोल के साथ ही प्रयागराज ने बरेली को हराकर मुकाबला जीत लिया। दूसरे मुकाबले में मुरादाबाद ने सहारनपुर को 11 गोल से हराकर पूरे अंक हासिल किए। विजेता टीम की ओर से वंशिका ने 6, कल्पना ने 3, अल्फिजा और अंशी ने 1-1 गोल किए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मुकाबले में मेरठ ने अयोध्या को 6 गोल से हराया। विजेता टीम की ओर से खेल के 20वें मिनट में वंशिका ने 25 गज की दूरी से गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। नेहा कुमारी ने खेल के 24वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 किया। पहले हाफ के खेल तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ में खेल के 37वें मिनट में लवि ने गोल कर स्कोर 3-0 तक पहुंचाया। वहीं 52वें मिनट में रितिका ने गोलकर स्कोर 4-0 किया। इसके बाद 53वें और 57वें मिनट में लवि ने लगातार दो गोल स्कोर 6-0 कर टीम को जीत दिलाई। 

Sports New With goals of Swati and Himanshi Prayagraj defeated Bareilly 2-0 and got full points
बीएचयू के एंफीथिएटर में फुटबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

सिगरा एफसी अगले चक्र में पहुंचा
बीएचयू एंफीथियेटर मैदान पर शनिवार को मोहम्मद रजाउद्दीन स्मृति जिला फुटबॉल लीग में दो मुकाबले खेले गए। इसमें इंटर काशी और फुटबॉल नर्सरी के बीच खेला गया मुकाबला गोल रहित ड्रॉ हो गया। दूसरे मैच में सिगरा एफसी के फॉर्वर्ड खिलाड़ी अजय चौहान ने मदन स्पोर्टिंग के तीन डिफेंडरों को छकाकर गोल किया और टीम को एक गोल से जीत दिला दी। 

दूसरा मैच शुरू होते ही दोनों टीम ने अच्छे तालमेल से एक दूसरे के गोल पर आक्रमण किया। ज्यादातर गेम मध्य मैदान में ही खेला गया और पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर छूटा। दूसरे हाफ के 69वें मिनट में सिगरा एफसी के अजय चौहान ने मदन स्पोर्टिंग के तीन डिफेंडरों को छकाकर गोल कर टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। अंतिम सिटी बजने तक सिगरा एफसी की टीम 1-0 से विजयी रही। 

Sports New With goals of Swati and Himanshi Prayagraj defeated Bareilly 2-0 and got full points
स्कूल के पदक विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

वीपीएस के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान
सीबीएसई पूर्वी जोन क्लस्टर एथलेटिक्स और हैंडबाॅल की प्रतियोगिताओं में लोहता केराकतपुर के वाराणसी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों पदक जीता हैं। स्कूल की अंडर-17 बालिका और अंडर-19 बालक वर्ग की टीम ने हैंडबाॅल प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता है। इसके साथ ही प्रयागराज में आयोजित एथलेटिक्स में भी स्वर्ण पदक जीता है। खिलाड़ियों को शनिवार को विद्यालय में सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना मौर्या ने दी। 

बंगाली टोला इंटर कॉलेज करेगा कराटे की मेजबानी
बंगाली टोला इंटर कॉलेज में 6 अगस्त को जिला स्तरीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश मणि पांडेय ने बताया कि विद्यालय को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी का जिम्मा सौंपा गया है। इसके तहत कराटे प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता विद्यालय परिसर में ही आयोजित होगी। इसमें हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ियों का वजन 5 अगस्त को किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के सभी माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता दो मुख्य स्पर्धाओं काता और कुमिते में होगी। 

अयोध्या खेल छात्रावास में फरीदा खातून का चयन
जिले के फुटबॉल और हॉकी खिलाड़ियों का चयन प्रदेश के अलग-अलग खेल छात्रावास में हुआ है। हॉकी में गाेलकीपर फरीदा खातून का चयन अयोध्या खेल छात्रावास के लिए हुआ है। खेल छात्रावास के लिए चयनित होने वाली फरीदा एकमात्र बनारस की खिलाड़ी है। वहीं, बालक वर्ग में फुटबॉल के दो और हॉकी की एक खिलाड़ी का चयन छात्रावास में हुआ। फुटबॉल खिलाड़ी शौर्य प्रताप यादव और आदित्य कन्नोजिया बरेका में खेल का अभ्यास करते हैं। 

प्रादेशिक कुश्ती के लिए चयन ट्रायल चार को
खेल विभाग की ओर से प्रादेशिक कुश्ती 9 अगस्त को बलिया में खेली जाएगी। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल चार अगस्त को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम तीन बजे से होगा। इस प्रतियोगिता में जिले के महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को आयु प्रमाणपत्र के तौर पर आधारकार्ड की छायापति जमा करानी होगी। उक्त जानकारी वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने दी। 

साई सेंटर और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी चलाएंगे साइकिल
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) वाराणसी सेंटर के खिलाड़ी और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी रविवार सुबह यूपी कॉलेज के मुख्य द्वार से साइकिल चलाएंगे। साई सेंटर प्रभारी जेएस द्विवेदी ने बताया कि फिट इंडिया वीक के तहत पांच किलोमीटर साइकिल चलाई जाएगी। इसमें यूपी कॉलेज के खिलाड़ियों के अलावा क्षेत्रीय लोग भी शामिल होंगे। 

छह को होगी स्कूली कराटे प्रतियोगिता
69वीं माध्यमिक स्कूली कराटे बालक वर्ग की प्रतियोगिता 6 अगस्त को बंगाली टोला इंटर कॉलेज में खेली जाएगी। इसके लिए खिलाड़ियों का वजन और पात्रता प्रमाणपत्रों की जांच 5 अगस्त को सुबह आठ बजे होगी। विद्यालय के खेल शिक्षक मेजर विमल राव ने बताया कि खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाणपत्र सात प्रतियों में जमा करनी होगी। इसमें नगर निगम से जारी जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, फोटो के साथ स्पर्धा और वर्ग की जानकारी देनी होगी। 

नेहरू हॉकी कप जीतकर पहुंचे खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
69 वर्ष बाद नेहरू कप हॉकी जीतकर वाराणसी पहुंची बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियाें का सम्मान शनिवार को परमानंदपुर के विकास इंटर कॉलेज में हुआ। प्रादेशिक विद्यालयीय नेहरू कप हॉकी के बालक बालिका वर्ग का खिताब वाराणसी मंडल ने जीता है। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर स्वागत किया। खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव विनोद कुमार सिंह, सर्वेश सिंह, डॉ. जितेन्द्र सिंह पटेल, राजेश सिंह मौजूद रहे। 

Sports New With goals of Swati and Himanshi Prayagraj defeated Bareilly 2-0 and got full points
प्रदेश स्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

कड़े मुकाबले में वाराणसी ने अयोध्या को 29-27 से हराया
सीबीएसई की राज्य स्तरीय वाॅलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कई जिलों की टीमों के बीच भिड़ंत हुई। अंडर-19 वर्ग में गाजीपुर, जौनपुर व वाराणसी ने अपने-अपने मुकाबले जीते हैं। वहीं, प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा।

दिन का दूसरा मुकाबला बीएनएस नरिया वाराणसी और सनबीम स्कूल अयोध्या के बीच खेला गया। इसमें बीएनएस नरिया वाराणसी पहला सेट 25-8 से जीता। वहीं, दूसरे सेट में अयोध्या की टीम ने वापसी करते हुए 25-22 के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, तीसरे सेट में वाराणसी ने बेहद करीबी मुकाबले में अयोध्या को 29-27 से मात दी। 

दूसरे दिन का पहला मुकाबला अंडर-19 में आइंस्टीन पब्लिक स्कूल प्रतापगढ़ और एमजेआरपी पब्लिक स्कूल गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें गाजीपुर की टीम ने 25-13 व 25-22 के अंतर से मैच जीता। दूसरा मुकाबला महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर प्रयागराज और सेंट जेवियर्स स्कूल जौनपुर के बीच हुआ। इसमें जौनपुर ने 25-22 व 25-15 के अंतर से जीत दर्ज की। अंडर- 14 में रेडिएंट सेंट्रल एकेडमी आंबेडकर नगर और एमजेआरपी पब्लिक स्कूल गाजीपुर के बीच मैच खेला गया। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल गाजीपुर 26-24 व 25-17 से मुकाबला अपने नाम किया।

100 मीटर दौड़ में सीएचएस के पवन ने बाजी मारी
प्रयागराज में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीटर टैगोर पब्लिक स्कूल में खेली जा रही है। इसमें वाराणसी के खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया है। 100 मीटर दौड़ में सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल के पवन कुमार ने बाजी मारी।

तीन किमी दौड़ में डीपीएस के देवांश सेठ, जैवलिन थ्रो में सुभाष चंद्र बोस एकेडमी अनूप कुमार, डिस्कस थ्रो अंडर-17 में सेठ एमआर जैपुरिया के आयुष सिंह, अंडर-19 में सेठ एमआर जैपुरिया के शुभम कन्नौजिया ने पदक जीता है। बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ अंडर-19 में द एबीएस रोलैंड स्कूल के ज्योत्सना सरोज, सेंट अतुलानंद के मन्नत सिंह, जैवलिन थ्रो अंडर-14 में हैप्पी मॉडल स्कूल की याशिका सिंह और अंडर-17 में अदिति सिंह ने पदक जीता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed