फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India's Lalit enters bronze medal bout three others lose opening round at World Wrestling Championships

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: ललित कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंचे, भारत के तीन अन्य खिलाड़ी पहले दौर में बाहर

Sun, 25 Oct 2026 03:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 25 Oct 2026 03:49 PM IST
सार

  • भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान ललित ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने की उम्मीद बरकरार रखी है।
  • ललित ने अमेरिका के मैक्स एमिलियानो नोवरी को हराकर कांस्य पदक मुकाबले में जगह बनाई।
  • तीन अन्य भारतीय पहलवान हालांकि, शुरुआती दौर में ही बाहर हो गए।

विज्ञापन
India's Lalit enters bronze medal bout three others lose opening round at World Wrestling Championships
कुश्ती - फोटो : Adobe

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के ललित ने अमेरिका के मैक्स एमिलियानो नोवरी को 7-0 हराकर ग्रीको रोमन विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई, लेकिन तीन अन्य भारतीय पहलवान पहले दौर में ही बाहर हो गए। ललित कांस्य पदक के मुकाबले में कजाकिस्तान के इस्कर कुरबायेव से भिड़ेंगे। अगर वह यह मैच जीत जाते हैं तो विश्व चैंपियनशिप में ग्रीको रोमन में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप में किस भारतीय ने जीता है पदक?
संदीप तुलसी यादव एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने 2013 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता नितेश सिवाच सहित तीन अन्य भारतीय पहलवान शुरुआती मुकाबलों से आगे नहीं बढ़ पाए। सिवाच को 97 किलोग्राम वर्ग में जर्मनी के एंटोन व्यूएग से हार का सामना करना पड़ा। जर्मनी के खिलाड़ी ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत हासिल की।
विज्ञापन


करणजीत (72 किलोग्राम) अपने क्वालीफाइंग मुकाबले में जापान के रिनतारो सोगबे से 2-3 से हार गए। करनजीत अच्छी स्थिति में थे लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए जबकि सोगबे ने जवाबी हमला करके अंक बनाकर भारतीय खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया। जोगिंदर राठी को 130 किलोग्राम वर्ग में तुर्किए के पहलवान और मौजूदा यूरोपीय चैंपियन रिजा कायाल्प से करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed