फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   sports ministry writes to ioc to review decision on wrestling

कुश्ती पर दोबारा विचार करे आईओसी: खेल मंत्रालय

Thu, 21 Feb 2013 12:20 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 21 Feb 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
sports ministry writes to ioc to review decision on wrestling

खेल मंत्रालय ने 2020 ओलंपिक से कुश्ती को हटाने के फैसले पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (आईओसी) में भारत की ओर प्रतिनिधित्व करने वाले रणधीर सिंह से इस मसले को तुरंत कार्यकारी बोर्ड में उठाने के लिए कहा है। साथ ही खेल मंत्रालय ने आईसोसी से आग्रह किया है कि वह इस फैसले पर दोबारा पुन:विचार करे।

विज्ञापन


खेल सचिव प्रदीप कुमार देव ने कहा कि मंत्रालय ने आईओए सेक्रेटरी जनरल रणधीर सिंह को एक पत्र लिखा है। भारत सरकार का मानना है कि ओलंपिक के 25 कोर स्पोर्ट्स से कुश्ती को बाहर करने के फैसले पर पुन:विचार जरूरी है।
विज्ञापन


प्रदीप कुमार देव ने कहा, ‘खेल मंत्रालय ने आईओसी में प्रतिनिधित्व कर रहे भारतीय सदस्यों से कहा है कि वह 2020 ओलंपिक के 25 कोर स्पोर्ट्स में से कुश्ती को बाहर करने के मसले को आईओसी की कार्यकारी बोर्ड की बैठक और दूसरे फोरम में तुरंत उठाए और आईओसी को प्रभावित करें कि इस फैसले पर पुन:विचार करने की जरूरत है और वह 2020 ओलंपिक के कोर स्पोर्ट्स में कुश्ती को दोबारा शामिल करें।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय को उम्मीद है कि यह कदम मई में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में होने वाले आईओसी की कार्यकारी बोर्ड की बैठक और अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में होने वाले आईओसी के सत्र में कुश्ती को ओलंपिक खेलों में शामिल करने में मददगार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed