फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Ministry decision players qualifying for the World Championship can practice abroad

Sports: खेल मंत्रालय का फैसला, विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ी कर सकेंगे विदेश में अभ्यास

Fri, 11 Jul 2025 09:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 11 Jul 2025 09:37 PM IST
सार

भारतीय खिलाड़ी सितंबर में होने वाले विश्व चैंपियनशिप से पहले यूरोप और अमेरिका में अभ्यास करेंगे। एमओसी की 157वीं बैठक में एथलेटिक्स को सबसे ज्यादा फायदा हुआ।

विज्ञापन
Sports Ministry decision players qualifying for the World Championship can practice abroad
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक इकाई (एमओसी) ने मौजूदा भाला फेंक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा सहित विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने वाले भारतीय ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा के खिलाड़ियों के पदक की संभावना को बढ़ाने के लिए लंबी अवधि के विदेशी प्रशिक्षण दौरों को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ी सितंबर में होने वाले विश्व चैंपियनशिप से पहले यूरोप और अमेरिका में अभ्यास करेंगे। एमओसी की 157वीं बैठक में एथलेटिक्स को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। एथलेटिक्स के लिए 86 लाख रुपये के प्रशिक्षण और प्रतियोगिता प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है। इस राशि का एक बड़ा हिस्सा उन खिलाड़ियों के लिए निर्धारित किया गया है जिन्होंने 13 से 21 सितंबर तक तोक्यो में होने वाली प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन


चोपड़ा के नाम विश्व चैंपियनशिप के दो पदक है और 27 साल का यह खिलाड़ी एक बार फिर से भारत के लिए पदक की सबसे बड़ी उम्मीद होगा। वह 57 दिनों के लिए प्राग और चेक गणराज्य के निम्बार्क में प्रशिक्षण लेंगे। वह शुक्रवार रात अपने फिजियो ईशान मारवाह के साथ रवाना होंगे और पांच सितंबर तक यूरोपीय देश में रहेंगे। इस पूरे प्रशिक्षण का खर्च 19 लाख रुपये आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोपड़ा ने 2022 में रजत और 2023 में स्वर्ण पदक जीता था। वह अंजू बॉबी जॉर्ज (2003 में लंबी कूद में कांस्य) के बाद इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं। स्टीपलचेज खिलाड़ी अविनाश साबले, पारुल चौधरी और लंबी दूरी के धावक गुलबीर सिंह 15 जुलाई से तीन सितंबर तक कोलोराडो स्प्रिंग्स, लॉस एंजिल्स में प्रशिक्षण लेंगे। सरकार ने तीनों के प्रशिक्षण खर्च के लिए 41.29 लाख रुपये मंजूर किए हैं।

ये तीनों राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं और उन्होंने मई में एशियाई चैंपियनशिप के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था। इसमें साबले ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि चौधरी ने महिलाओं की स्टीपलचेज और 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया था। गुलवीर ने पुरुषों की 10,000 मीटर के साथ-साथ 5,000 मीटर स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था।

खेल मंत्रालय ने मध्यम दूरी के धावक अजय कुमार सरोज को शीर्ष खिलाड़ियों के साथ अभ्यास के लिए 10.32 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। उन्होंने 2023 में हांगझोऊ एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। पिछले साल का अधिकांश समय सरोज टखने की चोट से जूझते रहे थे। लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर 19 जुलाई से 14 अगस्त तक यूरोप और मध्य एशिया (पुर्तगाल, स्पेन और कजाकिस्तान) में प्रतियोगिताओं के लिए जाएंगे, जिसके लिए सरकार ने 5.58 लाख रुपये मंजूर किए हैं।


महिला लंबी कूद की खिलाड़ी एंसी सोजन और शैली सिंह भी लंदन, बर्लिन और लॉजेन में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए यूरोप में रहेंगी, जिस पर 9.21 लाख रुपये का खर्च आएगा। पैरा बैडमिंटन में 11 खिलाड़ी 22 से 26 जुलाई तक कार्डिफ में ब्रिटिश और आयरिश पैरा-बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करेंगे। यह प्रतियोगिता अगले साल की शुरुआत में होने वाली विश्व पैरा-बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने के मामले में आवश्यक रैंकिंग अंक हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण होगी। इस 11 सदस्यीय मजबूत टीम में नीतीश कुमार, मनोज सरकार और कृष्णा नागर जैसे खिलाड़ी शामिल होंगे। इस दल के साथ छह सहायक कर्मचारी भी जाएंगे। एमओसी ने इस समूह के लिए ₹44.26 लाख का बजट स्वीकृत किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed