फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Ministry announces cash prize of Rs 67.50 lakh for Indian womens Kabaddi team know details

Kabaddi: भारतीय महिला कबड्डी टीम के लिए खेल मंत्रालय का बड़ा एलान, खिलाड़ियों पर होगी नोटों की बारिश

Wed, 12 Mar 2025 08:30 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 12 Mar 2025 08:30 AM IST
सार

यह टूर्नामेंट आठ साल के अंतराल के बाद आयोजित हुआ था। इसका पिछला सत्र 2017 में ईरान में आयोजित किया गया था जहां भारत ने दक्षिण कोरिया को हराकर ट्रॉफी जीती थी। टीम मंगलवार को भारत लौटी और खिलाड़ियों को खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सम्मानित किया।

विज्ञापन
Sports Ministry announces cash prize of Rs 67.50 lakh for Indian womens Kabaddi team know details
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खेल मंत्रालय ने भारतीय महिला कबड्डी टीम के लिए 67.50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। टीम को हाल ही में ईरान में एशियाई चैंपियनशिप में जीत के लिए सम्मानित किया गया। भारत ने शनिवार को मेजबान ईरान को 32-25 से हराकर पिछली बार जीते गए खिताब का बचाव किया।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने किया सम्मानित
यह टूर्नामेंट आठ साल के अंतराल के बाद आयोजित हुआ था। इसका पिछला सत्र 2017 में ईरान में आयोजित किया गया था जहां भारत ने दक्षिण कोरिया को हराकर ट्रॉफी जीती थी। टीम मंगलवार को भारत लौटी और खिलाड़ियों को खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के बाद बोलते हुए खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, हम अपनी महिला खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। पुरुषों की लीग की तरह हम महिलाओं को अधिक अवसर देने के लिए महिला कबड्डी लीग शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि हमारी लड़कियों को विकसित भारत के विकास में समान अवसर मिलें। हैदराबाद में चिंतन शिविर में हमने कारपोरेट क्षेत्र को एक खेल अपनाने और सर्वोत्तम वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ-साथ अकादमियां खोलने का फैसला किया जहां खिलाड़ियों को अच्छे कोच मिलें और अच्छी कोचिंग दी जाए। हम सरकार की ओर से कबड्डी सहित स्वदेशी खेलों के लिए भी यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्ष पर रही भारतीय टीम
ग्रुप ए में भारत को थाईलैंड, बांग्लादेश और मलेशिया के साथ रखा गया था। भारत ने बांग्लादेश को 64-23, थाईलैंड को 76-21 और मलेशिया को 73-19 से हराकर तीन जीत के साथ अपने पूल में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए आराम से फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में भारत ने नेपाल को 56-18 से हराया और ईरान के खिलाफ फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed