फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Minister Anurag Thakur felicitates and interacts with players who participated in Asian Para Games 2023

Asian Para Games: अनुराग ठाकुर ने एशियाई पैरा गेम्स के खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कहा- नए मानक स्थापित हुए

Tue, 31 Oct 2023 04:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 31 Oct 2023 04:06 PM IST
सार

भारतीय पैरा एथलीटों ने 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक आयोजित हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत द्वारा जीते गए 107 पदकों के रिकॉर्ड से चार पदक अधिक जीते। एशियाई खेलों में भी भारत ने 100 से ज्यादा पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन
Sports Minister Anurag Thakur felicitates and interacts with players who participated in Asian Para Games 2023
खिलाड़ियों के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में एशियाई पैरा गेम्स 2023 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके साथ बातचीत की। भारतीय पैरा एथलीटों ने इतिहास रच दिया। उन्होंने हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों में 111 पदक जीते। यह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता में देश के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। पैरा एथलीटों ने 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य के साथ कुल 111 पदक जीते।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा, "पिछले दो वर्षों में भारत ने खेलों में नए मानक स्थापित किए हैं। एशियाई पैरा खेलों में भी हमने 100 का आंकड़ा पार किया और इस बार 111 पदक जीते। मैं भारत को गौरवान्वित करने के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ खेल बजट को 2.5 गुना बढ़ाया गया। हम 1000 खेलो इंडिया केंद्र बनाने जा रहे हैं। भारत का भविष्य उज्ज्वल है। हमने कई खेलों में मील के पत्थर स्थापित किए हैं।''
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई खेलों में भी पार हुआ था 100 पदकों का आंकड़ा
भारतीय पैरा एथलीटों ने 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक आयोजित हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत द्वारा जीते गए 107 पदकों के रिकॉर्ड से चार पदक अधिक जीते। एशियाई खेलों में भी भारत ने 100 से ज्यादा पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाया था। भारत एशियाई खेलों में 'अबकी बार, 100 पार' के लक्ष्य के साथ उतरा था और उसे पार किया था। अब पैरा एशियाई खेलों में भी भारत ने इतिहास रचा और 100 से ज्यादा पदक जीते। पैरा एशियाई खेलों में पिछला रिकॉर्ड 72 पदकों का था।



पांचवें स्थान पर रहा भारत
पदक तालिका में भारत चीन (521 पदक: 214 स्वर्ण, 167 रजत, 140 कांस्य), ईरान (44 स्वर्ण, 46 रजत, 41 कांस्य), जापान (42 स्वर्ण, 49 रन, 59 कांस्य) और कोरिया (30 स्वर्ण, 33 रजत, 40 कांस्य) से नीचे पांचवें स्थान पर रहा, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। पहला पैरा एशियाई खेल 2010 में चीन के ग्वांगझू में आयोजित किया गया था, जहां भारत एक स्वर्ण सहित 14 पदकों के साथ 15वें स्थान पर रहा था। 2014 और 2018 संस्करण में भारत क्रमशः 15वें और नौवें स्थान पर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed