{"_id":"680dcb665ba5019fff0828dd","slug":"sports-big-news-update-sports-news-tennis-hockey-football-chess-table-tennis-sports-news-in-hindi-2025-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sports Update: मैड्रिड ओपन में बड़ा उलटफेर, जोकोविच अपने पहले मैच में अर्नाल्डी से हारे, देखें अन्य खबरें","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sports Update: मैड्रिड ओपन में बड़ा उलटफेर, जोकोविच अपने पहले मैच में अर्नाल्डी से हारे, देखें अन्य खबरें
Sun, 27 Apr 2025 11:47 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:47 AM IST
सार
37 वर्षीय जोकोविच ने पेरिस ओलंपिक में पिछले साल अगस्त में अपना 99वां खिताब जीता था लेकिन इस सत्र में अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाए हैं। अर्नाल्डी का सामना दामिर जुमहुर से होगा जिन्होंने सेबेस्टियन बाएज को 1-6, 6-1, 6-2 से मात दी।
विज्ञापन
जोकोविच
- फोटो : ANI
विस्तार
सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच शनिवार को यहां मैड्रिड ओपन के पहले दौर में इटली के माटियो अर्नाल्डी से हार गए जिससे 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता की रोलां गैरां से पहले क्लेकोर्ट पर संघर्ष जारी है। अर्नाल्डी ने जोकोविच को 6-3, 6-4 से हराया और उनके करियर का 100वां खिताब जीतने की मुहिम में विलंब किया।
यह जोकोविच और 44वीं रैंकिंग के खिलाड़ी अर्नाल्डी के बीच पहली भिड़ंत थी। 37 वर्षीय जोकोविच ने पेरिस ओलंपिक में पिछले साल अगस्त में अपना 99वां खिताब जीता था लेकिन इस सत्र में अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाए हैं। अर्नाल्डी का सामना दामिर जुमहुर से होगा जिन्होंने सेबेस्टियन बाएज को 1-6, 6-1, 6-2 से मात दी।

महाराष्ट्र ओपन ग्रैंड मास्टर शतरंज में नौ खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर
महाराष्ट्र ओपन शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे सत्र में शनिवार को आठवें दौर के बाद पांच भारतीयों सहित नौ खिलाड़ी शीर्ष पर है। इन नौ खिलाड़ियों में भारत के नितीश बेलुरकर, नीलाश साहा, अभिजीत गुप्ता, दीप सेनगुप्ता और आयुष शर्मा शामिल है। शीर्ष पर काबिज खिलाड़ियों में अर्मेनिया के पेट्रोसियन मैनुअल, रूस के बोरिस शेवचेंको, जॉर्जिया के टॉरनिके सानिकिडेज और लेवन पैंटुलाया का नाम भी है।
विज्ञापन
अंगद चीमा ने कपिल देव ग्रांट थॉर्नटन आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट जीता
चंडीगढ़ के गोल्फर अंगद चीमा ने शनिवार को बंगलूरू में प्रेस्टीज गोल्फशर क्लब में कपिल देव ग्रांट थॉर्नटन आमंत्रण में छह अंडर 66 का कार्ड बनाकर अपना चौथा पेशेवर खिताब जीता। चीमा (66-64-66) के शानदार प्रयास ने उन्हें 54-होल के टूर्नामेंट में कुल 20 अंडर 196 का स्कोर बनाने में मदद की और उन्होंने दो स्ट्रोक के अंतर से पीजीटीआई मुख्य टूर पर अपनी तीसरी जीत दर्ज की।
इस जीत के लिए 35 वर्षीय अंगद चीमा को 30 लाख रुपये का पुरस्कार मिला जिससे वह पीजीटीआई ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ में 28वें स्थान से 10वें स्थान पर पहुंच गए। बंगलूरू के खालिन जोशी (65-67-66) ने अंतिम दौर में 66 का स्कोर बनाया और 18-अंडर 198 के कुल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
फरीदाबाद के अभिनव लोहान (66-65-70) ने तीसरे राउंड में 70 के स्कोर के बाद 15-अंडर 201 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। युवराज संधू 12-अंडर 204 के स्कोर के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर रहे और परिणामस्वरूप पीजीटीआई ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ में तीसरे से पहले स्थान पर पहुंच गए। पीजीटीआई रैंकिंग लीडर युवराज की इस सत्र की कमाई अब 54,67,300 रुपये है।

साबले शियामेन डायमंड लीग के 3000 मीटर स्टीपलचेज में 13वें स्थान पर रहे
भारत के 3000 मीटर स्टीपलचेज धावक अविनाश साबले शनिवार को चीन के शियामेन मे सत्र की पहली डायमंड लीग मीट में आठ मिनट 22.59 सेकंड के औसत समय के साथ 13वें स्थान पर रहे। साबले स्पर्धा के ज्यादातर समय तक दौड़ में आगे चल रहे समूह के साथ थे लेकिन आखिरी क्षणों में अपनी गति को बनाये रखने में विफल रहे। वह दौड़ पूरी करने वाले 16 धावकों में 13वें स्थान पर रहे।
30 साल के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक साबले पिछले साल सितंबर में डायमंड लीग फाइनल के बाद पहली बार खेल रहे हैं । डायमंड लीग फाइनल में वह आठ मिनट 17.09 सेकंड का समय निकालकर नौवें स्थान पर रहे थे। उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड आठ मिनट 09.91 सेकंड है।
इथियोपिया के सैमुअल फिरेवु ने आठ मिनट 05.61 सेकंड का समय लेकर मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन मोरक्को के सौफियाने अल बक्काली को हराकर बड़ा उलटफेर किया। बक्काली ने आठ मिनट 06.66 सेकंड का समय लिया। कीनिया के साइमन किप्रॉप कोएच (आठ मिनट 07.12 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहे। साबले पेरिस ओलंपिक में आठ मिनट 14 . 18 सेकंड के समय के साथ 11वें स्थान पर रहे थे ।

बार्सिलोना ने रियाल मैड्रिड को हराकर कोपा डेल रे कप जीता
जूल्स कौंडे के अतिरिक्त समय में किए गए गोल की मदद से बार्सिलोना ने कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रियाल मैड्रिड को 3-2 से हराकर इस सत्र में तिहरा खिताब जीतने की तरफ कदम बढ़ाए। राइट बैक कौंडे ने लुका मोड्रिक के पास पर 116वें मिनट में यह गोल किया जिससे बार्सिलोना रिकॉर्ड 32वां कोपा डेल रे खिताब जीतने में सफल रहा। बार्सिलोना इसके अलावा चैंपियंस लीग और स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा का खिताब जीतने की दौड़ में भी बना हुआ है।
बार्सिलोना चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल के पहले चरण में बुधवार को इंटर मिलान का सामना करेगा। वह ला लिगा में भी रियाल मैड्रिड से चार अंक आगे शीर्ष पर काबिज है। पेड्रि गोंजालेज ने ला कार्टुजा स्टेडियम में 28वें मिनट में बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। रियाल मैड्रिड ने दूसरे हाफ में दो गोल करके बढ़त हासिल की। किलियन एमबापे ने 70वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद खेल के 77वें मिनट में मिडफील्डर ऑरेलियन टचौमेनी के हेडर से गोल करके स्कोर 2-1 से रियाल मैड्रिड के पक्ष में कर दिया।
बार्सिलोना की तरफ से फेरान टोरेस ने 84वें मिनट में बराबरी का गोल करके मैच को अतिरिक्त समय तक खींच दिया। बार्सिलोना ने इस सत्र में रियाल मैड्रिड के खिलाफ जो तीन मैच खेले हैं उन सभी में उसे जीत मिली। उसने पिछले साल अक्टूबर में ला लिगा के मैच में रियाल मैड्रिड को 4-0 से हराया था। इसके बाद उसने जनवरी में स्पेनिश सुपर कप फाइनल में 5-2 से जीत हासिल की थी।