{"_id":"60f24b0ff173415ce4781b83","slug":"sport-ministry-90-member-indian-team-will-be-sent-to-tokyo-olympics-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्रालय: 90 सदस्यीय भारतीय दल को आज टोक्यो के लिए किया जाएगा विदा ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
खेल मंत्रालय: 90 सदस्यीय भारतीय दल को आज टोक्यो के लिए किया जाएगा विदा
Sat, 17 Jul 2021 08:44 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 17 Jul 2021 08:44 AM IST
सार
- खुद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एयरपोर्ट जाकर 90 सदस्यीय भारतीय दल को टोक्यो के लिए एयर इंडिया की चार्टर्ड फ्लाइट से विदा कर सकते हैं। भारतीय दल को विदा करने वालों में भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंदर बत्रा, राजीव मेहता के अलावा मंत्रालय, साई के अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद खेल मंत्रालय भारतीय दल के सभी सदस्यों को सर्वश्रेष्ठ करने का जज्बा भर आज टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना करेगा।
विज्ञापन
खुद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एयरपोर्ट जाकर 90 सदस्यीय भारतीय दल को टोक्यो के लिए एयर इंडिया की चार्टर्ड फ्लाइट से विदा कर सकते हैं। भारतीय दल को विदा करने वालों में भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंदर बत्रा, राजीव मेहता के अलावा मंत्रालय, साई के अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
टोक्यो में चेफ डि मिशन करेंगे आगवानी
ओलंपिक के लिए भारतीय दल की इतनी प्रमुखता से रवानगी के ऐसे इंतजाम पहले नहीं देखे गए हैं। यही नहीं टोक्यो पहुंचने पर भारतीय दल के चेफ डि मिशन बीपी बैश्या और डिप्टी चेफ डि मिशन डॉ. प्रेम वर्मा उनकी आगवानी करने आएंगे।
विज्ञापन
खास बात यह है कि भारत से जा रहे इस दल को खेल गांव में तीन दिन एकांतवास में रहना पड़ेगा। हालांकि इस दौरान भारतीय खिलाडिय़ों को तैयारी करने की इजाजत होगी। खेल गांव के भोजनालय में भी उन्हें भोजन करने की अनुमति होगी।
खिलाडिय़ों को मिलेगा सौ डॉलर का जेब खर्च
टोक्यो जाने वाले भारतीय खिलाडिय़ों को सौ डॉलर (तकरीबन 74 सौ रुपये) प्रतिदिन का जेब खर्च दिया जाएगा। 50 डॉलर खेल मंत्रालय की ओर से दिए जाएंगे जबकि 50 डॉलर की राशि भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। रियो ओलंपिक में भी भारतीय खिलाडिय़ों को इतनी ही राशि खेल मंत्रालय और आईओए की ओर से उपलब्ध कराई गई थी।
खिलाडिय़ों भेजने का खर्च उठाएगा मंत्रालय
भारतीय दल को चार्टर्ड फ्लाइट से टोक्यो रवाना करने का सारा खर्च खेल मंत्रालय उठाने जा रहा है। प्रत्येक खिलाड़ी का टिकट का खर्च तीन लाख 47 हजार रुपये आया है।
आज दिल्ली में जुटेंगी सारी टीमें
शनिवार को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से टोक्यो रवाना होने वाले दल में पुरुष और महिला हॉकी टीम के अलावा तीरंदाज, जुडोका, जिम्नास्टिक, टेबल टेनिस टीम के अलावा इनके कोच और सपोर्ट स्टाफ भी शामिल हैं। हॉकी टीम बंगलूरू से, तीरंदाजी टीम पुणे से, जिम्नास्ट परणीति नायक कोलकाता से, मनिका बत्रा, शरत कमल, सुतीर्था मुखर्जी सोनीपत से दिल्ली पहुंचेंगे। ज्यादातर टीमें विदेशों से टोक्यो के लिए रवाना कर दी गई हैं। विदेश से जाने वाली टीमों को तीन दिन के एकांतवास में नहीं रहना पड़ेगा।