फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Shock for Tamil Nadu runner Shekhar Dhanalakshmi, fails dope test for the second time

Doping: तमिलनाडु की धाविका शेखर धनलक्ष्मी को झटका, दूसरी बार डोप परीक्षण में विफल हुईं

Wed, 01 Oct 2025 11:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 01 Oct 2025 11:03 PM IST
सार

तमिलनाडु की धाविका शेखर धनलक्ष्मी अपने करियर में दूसरी बार डोप परीक्षण में विफल हो गई हैं।

विज्ञापन
Shock for Tamil Nadu runner Shekhar Dhanalakshmi, fails dope test for the second time
डोपिंग - फोटो : Adobe

विस्तार

तमिलनाडु की धाविका शेखर धनलक्ष्मी अपने करियर में दूसरी बार डोप परीक्षण में विफल हो गई हैं। अगर वह दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें अधिकतम आठ साल के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। 27 वर्षीय धनलक्ष्मी ने 2022 में डोप उल्लंघन के लिए तीन साल के प्रतिबंध के बाद इसी साल वापसी की थी। एक विश्वसनीय सूत्र ने ‘पीटीआई’ मामले की जानकारी दिए बिना पुष्टि की, 'हां, वह फिर से पॉजिटिव पाई गई है।'
विज्ञापन


विश्व एथलेटिक्स की ‘एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट’ द्वारा मई 2022 में किए गए प्रतियोगिता के इतर परीक्षण में धनलक्ष्मी मेटांडिएनोन (एक एनाबॉलिक एंड्रोजेनिक स्टेरॉयड) के लिए पॉजिटिव पाई गई थी और उन्हें बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। राष्ट्रमंडल खेलों से पहले तुर्की के अंताल्या में अन्य भारतीय एथलीटों के साथ ट्रेनिंग के दौरान उसका नमूना लिया गया था। प्रतिबंध खत्म होने के बाद धनलक्ष्मी ने पंजाब के संगरूर में इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट में वापसी की थी। इस साल अगस्त में चेन्नई में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में धनलक्ष्मी ने महिला 100 मीटर और 200 मीटर रेस में क्रमशः 11.36 सेकेंड और 23.53 सेकेंड का समय लेकर दोनों में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed