{"_id":"69eb6feed9e79a4fd50747bd","slug":"shambhavi-divyanshu-clinch-mixed-team-air-rifle-gold-with-world-record-score-2026-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ISSF Junior WC: शांभवी-दिव्यांशु ने रचा इतिहास, मिश्रित टीम स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण जीता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
ISSF Junior WC: शांभवी-दिव्यांशु ने रचा इतिहास, मिश्रित टीम स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण जीता
Fri, 24 Apr 2026 06:58 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:58 PM IST
सार
10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम जोड़ी शांभवी क्षीरसागर और दिव्यांशु देवांगन ने 499.9 के जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल को अपने नाम किया।
विज्ञापन
दिव्यांशु-शांभवी
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में भारत की झोली में चौथा गोल्ड मेडल आ गया है। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम जोड़ी शांभवी क्षीरसागर और दिव्यांशु देवांगन ने 499.9 के जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल को अपने नाम किया।
इस जोड़ी ने इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 632.0 के साथ टॉप किया था। चीनी ताइपे की त्साई चीह-यिंग और चेन यू-एन ने 498.3 के साथ सिल्वर जीता, जबकि टिफेन पोम्स और गैसपार्ड लेसीयर की फ्रेंच जोड़ी ने 434.4 के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। जूनियर पुरुषों के 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल इवेंट में समीर ने क्वालिफाइंग राउंड में 573 के प्रयास के साथ फाइनल में जगह बनाई और वह दूसरे स्थान पर रहे।
फ्रांस के अर्नोद गामालेरी ने 589 पोस्ट करते हुए जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की और वह गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। फाइनल में समीर सातवें स्थान पर रहे। उन्होंने आठ-सीरीज के फाइनल की पहली तीन पांच-शॉट सीरीज में सात हिट किए।
विज्ञापन
गामालेरी ने 29 हिट के साथ गोल्ड मेडल को अपने नाम किया। काहिरा जूनियर वर्ल्ड कप में भारत के अब कुल 12 मेडल हो गए हैं, जिसमें 4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारतीय टीम मेडल टैली में शीर्ष पर मौजूद है। टूर्नामेंट का अंत होने में अभी दो दिन बचे हुए हैं।
इससे पहले गुरुवार को, प्राची गायकवाड़ ने जूनियर महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (3पी) इवेंट जीतकर गोल्ड मेडल को अपने नाम किया था। प्राची ओलंपिक इंटरनेशनल सिटी शूटिंग रेंज में जूनियर महिला 3पी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली अकेली भारतीय थीं। प्राची ने टूर्नामेंट में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया था।
इससे पहले 21 अप्रैल को शिव नरवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट जीतकर देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। वहीं, नारायण प्रणव ने फाइनल में 229.5 के स्कोर के साथ जूनियर पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था।