फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Serena Williams did not answer question about her relationship with former President Donald Trump

US: ट्रंप के साथ अपने संबंध सार्वजनिक करने से बचती दिखीं सेरेना, कहा- मैंने कई राष्ट्रपतियों से बातचीत की

Tue, 18 Jun 2024 02:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 02:24 AM IST
सार

टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स ने शनिवार को एक इंटरव्यू में रिपोर्टर के उस सवाल का जवाब देने से इन्कार दिया, जिसमें उसने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा था। इस दौरान सेरेना ने कहा कि उन्होंने ट्रंप के अलावा भी कई राष्ट्रपतियों से बातचीत की है।  

विज्ञापन
Serena Williams did not answer question about her relationship with former President Donald Trump
सेरेना विलियम्स - फोटो : एएनआई

विस्तार

टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स इन दिनों इसलिए चर्चा में हैं, क्योंकि उनका नाम लगातार अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कॉल सूची में है। जब सेरेना से ट्रंप के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा गया तो वह रक्षात्मक हो गईं और उन्होंने अपने संबंधों को सार्वजनिक करने से इन्कार कर दिया। 

विज्ञापन


सेरेना शनिवार को एक साक्षात्कार में शामिल हुईं। इस दौरान रिपोर्टर ने सेरेना से संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा। हालांकि विलियम्स ने सवाल को ठीक से नहीं लिया। तुरंत जवाब देते हुए कहा, मेरा मतलब है, क्या यह साक्षात्कार इसी बारे में है? सेरेना के पूछने के बाद भी रिपोर्ट अपने सवाल पर कायम रहा। उसने जिज्ञासा व्यक्त करते हुए कहा, जब किसी को राष्ट्रपति से बात करने का मौका मिलता है तो मुझे उत्सुकता होती है कि उसने राष्ट्रपति से किस बारे में बात की। 
विज्ञापन


अप्रत्याशित रूप से बातचीत में शामिल हुईं सेरेना
इस सवाल के जवाब में सेरेना रक्षात्मक दिखीं। उन्होंने अपनी निजता को सार्वजनिक करने से इन्कार किया। कहा, मैं कई राष्ट्रपतियों से बात करती हूं। मैंने बराक, क्लिंटन और रोनाल्ड रीगन तक से बात की है। बावजूद इसके रिपोर्ट ने सेरेना से ट्रंप के साथ संबंधों के बारे में बताने का आग्रह किया। इस पर सेरेना ने रिपोर्ट को रोक दिया। हालांकि, न चाहते हुए भी सेरेना विलियम्स अप्रत्याशित रूप से ट्रंप के इर्द-गिर्द घूमने वाली बातचीत में शामिल हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


27 जून को आमने-सामने होंगे ट्रंप और बाइडन
बता दें कि पिछले महीने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक अदालत ने गुप्त धन मुकदमे के अंतिम फैसले में 34 गुंडागर्दी मामलों में दोषी ठहराया था। इसके बाद भी ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का सामना करने के लिए तैयार हैं। 27 जून को सीएनएन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका अटलांटा स्टूडियो से सीधा प्रसारण होगा। हालांकि, इस दौरान कोई स्टूडियो दर्शक मौजूद नहीं रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed