फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Second edition of Rising Sun Water Fest- Revisiting Saraighat-23 in Guwahati to begin tomorrow

Assam: गुवाहाटी में राइजिंग सन वॉटर फेस्ट- रीविजिटिंग सरायघाट-23 का दूसरा संस्करण, कल होगा आगाज

Thu, 16 Nov 2023 11:08 PM IST
रोहित राज एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: रोहित राज Updated Thu, 16 Nov 2023 11:08 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि असम में गुवाहाटी के बाहरी इलाके में दीपोर बील में 17 नवंबर से जल क्रीड़ा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव के जरिए सरायघाट के युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसमें आहोम बलों ने मुगल सेना को निर्णायक शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
Second edition of Rising Sun Water Fest- Revisiting Saraighat-23 in Guwahati to begin tomorrow
राइजिंग सन वॉटर फेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘राइजिंग सन वॉटर फेस्ट- रीविजिटिंग सरायघाट’ के दूसरे संस्करण का आगाज कल यानी 17 नवंबर से होने जा रहा है। यह असम के गुवाहाटी शहर के बाहरी इलाके दीपोर बील में होने जा रहा है। कल यानी 17 नवंबर से ‘राइजिंग सन वॉटर फेस्ट- रीविजिटिंग सरायघाट-23’ उत्तर पूर्व क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित जल क्रीड़ा कार्यक्रम है। इसमें रोइंग, सेलिंग, मोटर बोटिंग आदि जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। कार्यक्रम का पहला संस्करण 2 से 5 नवंबर 2022 को उमियम झील (मेघालय) में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि असम में गुवाहाटी के बाहरी इलाके में दीपोर बील में 17 नवंबर से जल क्रीड़ा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव के जरिए सरायघाट के युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसमें आहोम बलों ने मुगल सेना को निर्णायक शिकस्त दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चार दिवसीय ‘राइजिंग सन वॉटर फेस्ट- रीविजिटिंग सरायघाट’ के दौरान राष्ट्रीय स्तर के क्लब दीपोर बील झील में नौकायन और रोइंग स्पर्धाओं में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में असम के ऐतिहासिक महत्व पर ध्यान देने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ट्रॉफी का अनावरण करते हुए पिछले दिनों असम की खेल मंत्री नंदिता गारोलोसा ने कहा था कि अपना इतिहास और पर्यटन की क्षमताओं को दिखाने के लिए राज्य के पास अच्छा मंच होगा। उन्होंने कहा, हम कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमें खुशी है कि मेघालय में पहले जल उत्सव के बाद इस बार इसे यहां आयोजित किया जा रहा है।


असम सरकार और सेना की पूर्वी कमान ने इस आयोजन के लिए साझेदारी की है, जिसमें विशेष बलों और भारतीय वायुसेना की ओर से प्रस्तुति पेश की जाएगी। उल्लेखनीय है कि राइजिंग सन वॉटर फेस्ट’ का पहला संस्करण पिछले साल मेघालय की उमियाम झील में आयोजित किया गया था। इसका दूसरा संस्करण सरायघाट में 1671 में लड़ी गई लड़ाई के नायकों को श्रद्धांजलि देने से जुड़ा है। इस युद्ध में सेनापति लाचित बोरफुकन के नेतृत्व वाली आहोम सेना ने ब्रह्मपुत्र के पास मुगल फौज को शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed