फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Satwiksairaj Rankireddy and chirag shetty pair win last group match to remain top in group C storm into QF

Paris Olympics: सात्विक-चिराग की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन जारी, ग्रुप-सी में शीर्ष पर रहकर अंतिम आठ में पहुंची

Tue, 30 Jul 2024 07:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Jul 2024 07:39 PM IST
सार

दुनिया की पांचवें नंबर की सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी ने अर्दियांतो और अल्फियान की दुनिया की सातवें नंबर की जोड़ी को 40 मिनट में 21-13, 21-13 से हराया।

विज्ञापन
Satwiksairaj Rankireddy and chirag shetty pair win last group match to remain top in group C storm into QF
चिराग-सात्विक - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में मुहम्मद रियान अर्दिआंतो और फजर अल्फियान की इंडोनेशिया की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर ग्रुप सी में शीर्ष स्थान हासिल किया। दुनिया की पांचवें नंबर की सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी ने अर्दियांतो और अल्फियान की दुनिया की सातवें नंबर की जोड़ी को 40 मिनट में 21-13, 21-13 से हराया। ये दोनों जोड़ियां पहले ही अंतिम आठ में जगह बना चुकीं थी और इस मुकाबले से ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का फैसला हुआ। भारतीय जोड़ी ने ग्रुप में अपने सभी मैच जीते।
विज्ञापन

अर्दियांतो-अल्फियान के खिलाफ सात्विक-चिराग की चौथी जीत
अर्दियांतो और अल्फियान के खिलाफ छह मैचों में सात्विक और चिराग की यह चौथी जीत है। सात्विक और चिराग की जोड़ी ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल टीम है। खेल की वैश्विक संचालन संस्थान बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने कहा है कि पुरुष युगल के नॉकआउट दौर के लिए ड्रॉ बुधवार को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सात्विक-चिराग ने दिखाया शानदार खेल
भारत और इंडोनेशिया की जोड़ी के बीच शुरुआत से ही प्रत्येक अंक के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन सात्विक और चिराग की जोड़ी पूरे मुकाबले के दौरान एक बार भी नहीं पिछड़ी। दोनों जोड़ियों ने तेज खेल दिखाया जिससे शुरुआत में अधिक रैली नहीं दिखीं। सात्विक-चिराग ने हालांकि बॉडीलाइन शॉट से कुछ अच्छे अंक जुटाए जबकि कोर्ट से काफी अच्छी तरह सामंजस्य बैठाया। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन सात्विक और चिराग ने पहले गेम में 5-3 की बढ़त के साथ अच्छी शुरुआत की लेकिन इसके बाद 5-5 और 7-7 से स्कोर बराबर रहा। भारतीय जोड़ी ने 9-8 के स्कोर पर लगातार तीन अंक के साथ 12-8 की बढ़त बनाई। 
विज्ञापन

दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी ने तेज शुरुआत करते हुए 5-3 की बढ़त बनाई। इंडोनेशिया की जोड़ी हालांकि हार मानने को तैयार नहीं थी। अर्दियांतो और अल्फियान ने स्कोर 6-6 किया। चिराग ने 10-8 के स्कोर पर शानदार सर्विस पर अंक जुटाकर ब्रेक तक भारतीय जोड़ी की बढ़त को 11-8 तक पहुंचाया। भारतीय जोड़ी को 20-13 पर सात मैच प्वाइंट मिले और इंडोनेशिया की जोड़ी ने नेट पर शॉट मारकर गेम और मैच सात्विक और चिराग की झोली में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed