फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Satwik-Chirag missed the final of Malaysia Open Korean pair defeated them in the semi-finals

Malaysia Open: मलेशिया ओपन के फाइनल से चूके सात्विक-चिराग, सेमीफाइनल में कोरियाई जोड़ी ने हराया

Sat, 11 Jan 2025 06:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 11 Jan 2025 06:29 PM IST
सार

हार के बाद सात्विक ने कहा, उन्होंने बहुत अच्छा खेला और हम रणनीति पर बेहतर ढंग से अमल कर सकते थे। हमने कुछ खराब स्ट्रोक्स खेले लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

विज्ञापन
Satwik-Chirag missed the final of Malaysia Open Korean pair defeated them in the semi-finals
चिराग-सात्विक - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मलेशिया सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कोरिया के किम वोन हो और सियो सियुंग जाए से सीधे गेम में हारकर बाहर हो गए। सातवीं वरीयता प्राप्त सात्विक और चिराग को 40 मिनट तक चले सेमीफाइनल में 10-21, 15-21 से पराजय का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हार के बाद सात्विक ने कहा, उन्होंने बहुत अच्छा खेला और हम रणनीति पर बेहतर ढंग से अमल कर सकते थे। हमने कुछ खराब स्ट्रोक्स खेले लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने आगे कहा, खेल की रफ्तार आज काफी धीमी थी लेकिन यह होता है। हमारे लिए यह अच्छा सबक रहा। यह निराशाजनक है लेकिन हमें अभी लंबा सफर तय करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियाई खेलों की चैंपियन भारतीय जोड़ी पहले गेम में ही 6-11 से पिछड़ गई थी। तमाम प्रयासों के बावजूद वे वापसी नहीं कर पाये और कोरियाई जोड़ी ने 19 मिनट में पहला गेम जीत लिया। ब्रेक के बाद सात्विक और चिराग ने बेहतर प्रदर्शन करके एक समय स्कोर 11-8 कर लिया। इसके बाद वह लय कायम नहीं रख सके और मैच गंवा दिया।
विज्ञापन

चोट के कारण पेरिस ओलंपिक के बाद ज्यादा नहीं खेल सके सात्विक ने कहा कि मानसिक पहलू पर और काम किया होता तो वे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। उन्होंने कहा, हम काफी मेहनत कर रहे थे लेकिन उन्होंने आसानी से अंक बनाए और दबाव हटाते गए। मुझे लगता है कि हमें मानसिक तौर पर और मेहनत करनी चाहिये थी। आक्रामकता भी और होनी चाहिए थी। अब सात्विक और चिराग 14 जनवरी से इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट खेलेंगे। इसमें पहले दौर में उनका सामना मलेशिया के वेइ चोंग मैन और केइ वुन टी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed