फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Satwik-Chirag defeated Yu Sin Ong-Ee Yi Tiu reached the semifinals of Malaysia Open

Malaysia Open: सात्विक-चिराग ने यू सिन ओंग-ई यि तियू को हराया, मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे

Fri, 10 Jan 2025 10:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 10 Jan 2025 10:38 PM IST
सार

सात्विक और चिराग ने लेकिन लगातार अंक लेकर पहला गेम जीता। दूसरे गेम में मलेशियाई जोड़ी ने मजबूत शुरूआत की लेकिन सात्विक और चिराग ने शानदार वापसी करते हुए 17 में से 13 अंक लेकर जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Satwik-Chirag defeated Yu Sin Ong-Ee Yi Tiu reached the semifinals of Malaysia Open
सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी - फोटो : twitter

विस्तार

भारत की स्टार जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मलेशिया ओपन में शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गए। सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने इस सुपर 1000 टूर्नामेंट में मलेशिया के यू सिन ओंग और ई यि तियू को 26-24, 21-15 से हराया। पिछली बार उपविजेता रहे सात्विक और चिराग का सामना दक्षिण कोरिया के वोन हो किम और सियुंग जाए सियू से होगा।
विज्ञापन

पहला गेम बराबरी का रहा जिसमें दोनों जोड़ियों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। भारतीय जोड़ी ने 11-9 की बढ़त बना ली जो 18-16 हो गई लेकिन मलेशियाई टीम ने लगातार तीन अंक लेकर वापसी की और स्कोर 19-19 कर दिया। इसके बाद उन्होंने 20-19 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात्विक और चिराग ने लेकिन लगातार अंक लेकर पहला गेम जीता। दूसरे गेम में मलेशियाई जोड़ी ने मजबूत शुरूआत की लेकिन सात्विक और चिराग ने शानदार वापसी करते हुए 17 में से 13 अंक लेकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed