फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sanjay On WFI suspension- will consider legal option also, Bajrang said - will not take back Padmashree

WFI: कुश्ती के निलंबन पर संजय बोले- कानूनी विकल्प पर भी करेंगे विचार, बजरंग ने कहा- पद्मश्री वापस नहीं लूंगा

Sun, 24 Dec 2023 11:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 11:08 PM IST
सार

21 दिसंबर को कुश्ती संघ के चुनाव होने के बाद माना जा रहा था कि एक साल से चला आ रहा विवाद अब खत्म होगा। नए अध्यक्ष लंबे समय तक संघ का कामकाज देखेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
Sanjay On WFI suspension- will consider legal option also, Bajrang said - will not take back Padmashree
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और विनेश फोगाट के साथ साक्षी मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के निलंबन के बाद इस खेल से जुड़े कामकाज देखने के लिए खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ से तदर्थ समिति बनाने को कहा है। यही समिति भारतीय पहलवानों से जुड़े सारे फैसले लेगी और उम्मीद है कि आने वाले समय में नए सिरे से चुनाव होने के बाद नए अध्यक्ष की अगुआई में कुश्ती संघ का पुनर्गठन होगा। 
विज्ञापन


21 दिसंबर को कुश्ती संघ के चुनाव होने के बाद माना जा रहा था कि एक साल से चला आ रहा विवाद अब खत्म होगा। नए अध्यक्ष लंबे समय तक संघ का कामकाज देखेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आइए जानते हैं कि संजय सिंह की अध्यक्षता वाले कुश्ती संघ के निलंबन पर किसने क्या कहा है।
विज्ञापन


कानूनी विकल्प पर भी करेंगे विचार : संजय सिंह
हम खेल मंत्री से समय मांग रहे हैं और उनसे प्रार्थना करेंगे निलंबन को वापस ले लिया जाए। अगर बातचीत के बावजूद मुद्दा नहीं सुलझा तो हम कानूनी विकल्प पर भी विचार कर सकते हैं। हम बताएंगे कि हमने नियमों के दायरे में रहकर ही फैसले लिए हैं। हम उनके सामने साक्ष्य भी रखेंगे। सभी फैसले आमसहमति से लिए गए हैं। ये अकेले मेरी ओर से लिए गए फैसले नहीं हैं। हमारे पास सब कुछ लिखित में है।-संजय सिंह, अध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छा होने की दिशा में पहला कदम : साक्षी
यह कुछ अच्छा होने की दिशा में पहला कदम है। उम्मीद है कि सरकार समझेगी की हम किस मकसद के लिए लड़ रहे थे। अगर कुश्ती संघ की अध्यक्ष कोई महिला होगी तो यह महिला पहलवानों की सुरक्षा के लिए अच्छा होगा। यह देश की बहनों और बेटियोंं के लिए लड़ाई थी।-साक्षी मलिक, ओलंपिक पदक विजेता पहलवान


पद्मश्री वापस नहीं लूंगा : बजरंग
अब मैं पद्मश्री वापस लौटा चुका हूं। मैं इसे वापस नहीं लेने जा रहा हूं। हमारी बहनों और बेटियों का सम्मान इस अवॉर्ड से कहीं बड़ा है। सभी ने देखा है कि क्या हो रहा है। न्याय मिलने पर ही मैं यह अवॉर्ड वापस लूंगा। -बजरंग, टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता पहलवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed