फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina s double blow, lost in semifinal and no one ranking

साइना का भी जीत का सफर सेमीफाइनल में खत्म

Sat, 04 Apr 2015 01:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 04 Apr 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
saina s double blow, lost  in semifinal and no one ranking

जिस तरह वर्ल्ड कप में अजेय रथ पर सवार टीम इंडिया का सफर सेमीफाइनल में थम गया था उसी तरह साइना नेहवाल की जीत का सफर सेमीफाइनल में ही खत्म हो गया।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते इंडिया सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही वर्ल्ड नंबर वन का तमगा हासिल करके के बाद वह इस टूर्नामेंट में पहली बार जीतने में कामयाब भी रही थी।
विज्ञापन


प्रशंसकों को उम्मीद थी कि साइना इस खिताबी जीत के बाद कुवालालंपुर में भी मलेशिया सुपर सीरीज़ बैडमिंटन 2015 में खिताब जीतने में कामयाब होंगी लेकिन उनका भी सफर टीम इंडिया की तरह रहा और वह सेमीफाइनल में हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद रोमांचक मुकाबले में साइना को ओलंपिक चैंपियन चीन की ली जुरई के हाथों 13-21,21-17, 22-20 से हार का सामना करना पड़ा। साइना ने पहला गेम आसानी से जीत लिया लेकिन दूसरा गेम में उन्होंने 4 अंक से अंतर से गंवा दिया। निर्णायक गेम टाईब्रेकर तक गया लेकिन वहां भारतीय खिलाड़ी को हार का सामना करना पड़ा।

ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साइना को हार से दोहरा झटका लगा है, न सिर्फ वह खिताबी रेस से बाहर हो गई हैं बल्कि नंबर वन की रैंकिंग भी गंवा दी। फाइनल में पहुंचने के साथ ही ली जुरई फिर से नंबर वन बन जाएंगी।


ली पिछले साल चोट के कारण बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सुपर सीरीज से हट गईं थी और उन्होंने इंडिया ओपन सुपर सीरीज में भी हिस्सा नहीं लिया था। वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार रजत पदक जीत चुकी ली जुरई ने अब तक साइना को 9 बार हराया। जबकि साइना उन्हें दो बार ही पराजित कर किया है, एक बार 2010 सिंगापुर ओपन में और एक बार 2012 इंडोनेशिया ओपन में।

इससे पहले नेहवाल ने अपना रुतबा कायम रखते हुए टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पांच लाख डॉलर की इनामी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में भारतीय खिलाड़ी ने चीन की सुन यू को एक घंटा 11 मिनट चले मुकाबले में 21-11,18-21, 21-17 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed