{"_id":"ee484974-3088-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"saina-nehwal-retained-her-world-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना ने बरकरार रखी अपनी विश्व रैंकिंग","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
साइना ने बरकरार रखी अपनी विश्व रैंकिंग
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 17 Nov 2012 01:02 PM IST
विज्ञापन
भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने वर्ल्ड बैडमिंटन रैंकिंग में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है। वर्ल्ड बैडमिंटन रैंकिंग ने अपनी ताजा सूची जारी कर दी है। अपनी रैंकिंग बरकरार रखने के लिए साइना को काफी मेहनत करनी पड़ी। पिछले महिने ही डेनमार्क ओपन का खिताब उन्होंने अपने नाम किया था। इसी के साथ फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी जगह बनाई थी।
विज्ञापन
वहीं भारत के अन्य बैडमिंटन खिलाड़ियों पर नजर डाले तो पीवी सिंधु 25वें स्थान पर है और पी कश्यप 23वें स्थान पर। अजय जयराम और सौरभ वर्मा को 27वां और 33वां स्थान प्राप्त हुआ था। पुरुष और महिला युगल की बात की जाए तो के रूपेश कुमार और सानावे थामस को 27वां स्थान प्राप्त हुआ है। महिलाओं में ज्वाला गुट्टा और अश्वनी पोनप्पा को 21वां स्थान मिला है।
विज्ञापन