{"_id":"ebaff4f03847645365f454cedac08bc1","slug":"saina-nehwal-regains-world-no-one-spot-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार नंबर वन बनीं साइना नेहवाल ","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
तीसरी बार नंबर वन बनीं साइना नेहवाल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैडमिंटन में ढेरों सफलता अपने नाम करने वाली साइना नेहवाल करियर में तीसरी बार वर्ल्ड रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
भारत की बैडमिंटन सुपरस्टार नेहवाल पिछले हफ्ते वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में हार गईं और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हालांकि उनके शानदार प्रदर्शन का फायदा आज उन्हें मिला जब वह एक बार फिर बैडमिंटन वर्ल्ड में नंबर वन बन गईं।
इससे पहले साइना इंडियन ओपन सुपर सीरीज जीतने के बाद पहली बार मार्च में नंबर वन बनी थीं। हालांकि वह जल्दी ही अपनी शीर्ष रैंकिंग खो बैठी थीं लेकिन मई में फिर से नंबर वन बनीं। जून में कैरोलिना ने फिर उन्हें नीचे धकेल दिया।
विज्ञापन
25 साल की साइना को वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने से उनकी रैंकिंग में काफी सुधार आया। साइना 3600 प्वांइट की बढ़त के साथ 82,792 तक पहुंच गईं और पहले पायदान पर आ गईं। जबकि कारोलिना के 80,612 ही प्वाइंट हैं।
विज्ञापन
साइना वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने और रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं।
साइना के बाद इस रैंकिंग में कोरोलिन दूसरे और चीनी ताइपे की ताई तु यींग ओलंपिक चैंपियन ली झुरी को पीछे छोड़ तीसरे पायदान पर काबिज हो गईं हैं।
साइना के अलावा इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर होने वाली पीवी सिंधू को एक स्थान का नुकसान हुआ और वह 14वें नंबर पर पहुंच गई हैं। जबकि पुरुष वर्ग में कादाबी श्रीकांत चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं वहीं एचएस प्रणय 12वें नंबर पर कायम हैं। हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पारुपल्ली कश्यप 2 पायदान की छलांग के साथ 8वें नंबर पर आ गए हैं।
वर्ल्ड चैंपियनशिप के महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोन्प्पा की जोड़ी को भी फायदा हुआ है और करियर में पहली बार शीर्ष 10 में शामिल हो गई है। उनकी रैंकिंग 10 है।
भारत के उदीयमान पुरुष जोड़ी मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी पांच स्थान के नुकसान के साथ 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मिश्रित युगल वर्ग में कोई भी भारतीय जोड़ी शीर्ष-25 में नहीं है।