{"_id":"b61a7d46-b8b0-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"saina-nehwal-pv-sindhu-badminton-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में साइना और सिंधू की रैंकिंग बरकरार ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
बैडमिंटन में साइना और सिंधू की रैंकिंग बरकरार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 09 May 2013 07:29 PM IST
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत की साइना नेहवाल और उभरती महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू ने बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्लूएफ) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में अपनी जगह कायम रखी है।
विज्ञापन
साइना जहां दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं वहीं सिंधू ने भी 13वां स्थान बरकरार रखा है। पुरुष वर्ग में पी कश्यप भी 11वें स्थान पर बने हुए हैं।
अन्य भारतीयों में आरएमवी गुरुसाईदत्त एक स्थान बढ़कर 27वें जबकि के श्रीकांत पांच स्थानों की छलांग के साथ 47वें स्थान पर आ गए हैं।
हालांकि अजय जयराम तीन स्थान खिसककर 30वें जबकि सौरभ वर्मा 36वें और आनंद पवार 43वें स्थान पर आ गए हैं।