फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   saina nehwal lost in french open

जापान और डेनमार्क के बाद फ्रांस में भी हारी साइना नेहवाल

Sun, 06 Mar 2016 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal lost in french open

फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती शुक्रवार को साइना नेहवाल की क्वार्टर फाइनल में हार के साथ समाप्त हो गई। शीर्ष वरीय साइना को थाईलैंड की रत्नाचोक इंतानोन के हाथों 9-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


दुनिया में दूसरे नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल ने इससे पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता जापान की मिनात्सु मितानी को 21-19, 21-16 से हराकर 275,000 डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन


हमवतन एचएस प्रणय, अजय जयराम और वुमन डबल्स जोड़ी ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा को दूसरे राउंड में हार का मुंह देखना पड़ा था। पुरुषों के सिंगल्स में हांगकांग के एनजी का लांग एंगुस ने प्रणय को 21-15, 21-10 से बाहर का रास्ता दिखाया। दो बार के डच ओपन चैंपियन जयराम को चीन के तियान हाउवई के हाथों 18-21, 8-21 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


2010 कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन ज्वाला और अश्विनी को नीदरलैंड की एफेजी मुस्केंस और सेलेना पिक की आठवीं सीड जोड़ी से 15-21, 18-21 से शिकस्त मिली।

साइना ने गंवाई नंबर एक रैंकिंग
जापान ओपन और डेनमार्क ओपन से जल्द बाहर होने का खामियाजा भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को नंबर वन रैंकिंग गंवाकर भुगतना पड़ा है। ऑल इंग्लैंड विजेता और विश्व चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मैरिन फिर नंबर एक खिलाड़ी बन गई हैं।

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में साइना महिला एकल में 81782 अंकों के साथ मैरिन से 1630 अंक पीछे हैं। मैरिन पिछले डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचीं थीं।  विश्व चैंपियनशिप फाइनल में मैरिन से हारने के बाद साइना जापान ओपन और डेनमार्क ओपन में दूसरे दौर में बाहर हो गईं थीं।

विश्व चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकी पीवी सिंधू 13वें पायदान पर बरकरार हैं। सिंधू हाल ही में डेनमार्क ओपन के फाइनल तक पहुंचीं। पुरुष वर्ग में किदांबी श्रीकांत, पारूपल्ली कश्यप और एच एस प्रणय की रैंकिंग में भी गिरावट आई।

श्रीकांत एक स्थान खिसकर छठे स्थान पर हैं जबकि राष्ट्रमंडल चैंपियन कश्यप आठवें से दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंडोनेशिया मास्टर्स विजेता प्रणय एक स्थान खिसककर 17वें स्थान पर आ गए हैं। प्रणय ने बुधवार को फ्रेंच ओपन में दो बार के ओलंपिक और पांच बार के विश्व चैंपियन चीन के लिन डैन को पराजित किया।


हालांकि अजय जयराम एक स्थान के सुधार के साथ 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी 19वें स्थान पर पहुंच गई हैं जबकि महिला युगल में ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी 13वें स्थान पर खिसक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed