फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   saina nehwal losses china open final

भारत की सुपरस्टार नहीं बचा पाई चाइना ओपन का खिताब

Sun, 06 Mar 2016 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal losses china open final

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का चाइना ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन का खिताब फिर से जीतने का सपना रविवार को पूरा नहीं हो सका।

विज्ञापन


सात लाख डॉलर इनामी राशि के फाइनल में ओलंपिक चैंपियन चीन की ली ज्युरेई के खिलाफ उन्हें सीधे गेमों में 12-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी से 39 मिनट चले मुकाबले में पराजित हो गई। इससे पहले भी साइना चीन की ली ज्युरेई के खिलाफ नौ मुकाबले गंवा चुकी हैं।
विज्ञापन


साइना ने कई गलतियां की और वह प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाने में नाकामयाब रही। चीनी खिलाड़ी ने नेहवाल के खेल का सही आंकलन किया और दसवीं बार उन्हें पराजित कर खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 12वें मुकाबले में साइना ने शुरुआत में 4-1 की बढ़त बनाई लेकिन इसके बाद कई गलतियां की जिसका ली ने फायदा उठाया।

फाइनल में रंग में नहीं दिखी साइना

saina nehwal losses china open final

इससे पहले मलयेशियाई ओपन में ली से भिड़ने वाली साइना के कई शाट्स बाहर गए जिससे चीनी खिलाड़ी ने 7-4 से बढ़त बना ली। ज्युरेई ब्रेक के समय 11-6 से आगे थी।

साइना के खिलाफ पिछले पांच मुकाबले जीतने वाली ली ने इसके बाद भी अंक जुटाने जारी रखे। कुछ अवसरों पर ही साइना ने उन्हें परेशान किया। ली ने कुछ अच्छे बचाव भी किए और साइना दबाव में आ गईं।

चीनी खिलाड़ी ने जल्द ही 19-10 से बढ़त बनाई और फिर दोनों के बीच 20-10 से दस अंक का अंतर आ गया। साइना ने दो बार मैच प्वाइंट बचाया लेकिन वह रिटर्न को सही ढंग से नहीं खेल पाई और ली ने पहला गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में साइना ने फिर 4-0 की बढ़त बनाई। ब्रेक के समय भी साइना 11-6 से बढ़त पर थीं लेकिन उसके बाद ज्युरेई ने गियर बदला और दमदार स्मैश और ड्राप्स के जरिए 13-12 और फिर 19-15 की बढ़त बना ली। उसके बाद साइना का एक शॉट नेट में उलझ गया और अगला शॉट बाहर जाते ही ली ने साल का अपना दूसरा खिताब जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed