{"_id":"6ec3c58787a7d1a119906c3bc61bcbc4","slug":"saina-nehwal-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना के चाइना ओपन में हार की वजह आई सामने","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
साइना के चाइना ओपन में हार की वजह आई सामने
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
भारत की बैडमिंटन सुपरस्टार साइना नेहवाल हाल ही में चाइना ओपन का फाइनल हार गई थी। इसके पीछे उनके दाएं पैर में चोट बड़ी वजह रही।
विज्ञापन
पांव में चोट से परेशान भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को डाक्टरों ने दो हफ्ते आराम करने की सलाह दी है।
हाल ही में चाइना ओपन के फाइनल में पहुंची साइना ने चोट के कारण हांगकांग ओपन में भी हिस्सा नहीं लिया था। हालांकि चाइना ओपन में वह खेली लेकिन फाइनल मुकाबला हार गई।
उनके पिता हरवीर सिंह ने कहा कि पांव में सूजन के बाद स्कैन कराया गया था। डाक्टरों ने कहा कि चिंता की बात नहीं है। कुछ हफ्ते में चोट ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन