फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina Nehwal enters in final of China Open

चीन में लगातार दूसरे खिताब से एक कदम दूर साइना

Sun, 06 Mar 2016 05:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
Saina Nehwal enters in final of China Open

शीर्ष वरीयता प्राप्त साइना नेहवाल चीन की धरती पर लगातार दूसरे साल खिताब जीतन की दहलीज पर पहुंच गई हैं। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में वह इस बार अपना खिताब बचाने के लिए उतरी हैं।

विज्ञापन


चीन के फूजो शहर में खेले जा रहे टूर्नामेंट में शनिवार को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की साइना ने चीन की यिहान वैंग को 21-13, 21-18 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन


यिहान वैंग साइना की कट्टर प्रतिद्वंद्वी रही हैं और वह 2011 की विश्व चैंपियन और 2012 लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता रही हैं। वैंग उनकी पुरानी प्रतिद्वंद्वी है और 9 बार साइना को उनसे पराजय झेलनी पड़ी है लेकिन नेहवाल को इस बात से बल मिल सकता है कि इस साल वह दो बार ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप और वर्ल्ड चैंपियनशिप में यिहान को पराजित कर चुकी हैं। साइना की यह वैंग पर दूसरी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले गत चैंपियन साइना ने शुक्रवार को सुपर सीरीज प्रीमियर के सेमीफाइनल के लिए जापान की नोजूमी ओकूहारा को सीधे गेमों में 21-16, 21-13 से हराया। यह मुकाबला 42 मिनट तक चला।


क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी साइना ने जबर्दस्त खेल दिखाया। उन्होंने लंबी रैंलियां खेलीं और अपने ताकतवर शाट्स के जरिए अंक बटोरे। यह साइना की ओकूहारा पर चौथी जीत रही। एक समय जापानी खिलाड़ी 5-2 से आगे चल रही थी लेकिन साइना ने पहले 5-5 से बराबरी की और फिर 8-6 की बढ़त बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed