फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina nehwal back in form

सुपर सीरीज में साइना ने वर्ल्ड चैंपियन मारिन को हराया

Fri, 11 Dec 2015 12:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Dec 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal back in form

भारतीय महिला शटलर साइना नेहवाल ने बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज फाइनल्स के अपने दूसरे मुकाबले में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन स्पेन की कैरोलीना मारिन को हरा दिया है।

विज्ञापन


साइना ने बृहस्पतिवार को खेले गए महिलाओं की एकल स्पर्धा में वर्ल्ड नंबर वन मारिन को तीन गेमों में  23-21, 9-21 21-12 से पराजित किया। यह मुकाबला एक घंटे और 15 मिनट तक चला।
विज्ञापन


साइना को पहले मुकाबले में बुधवार को जापान का नोजोमी ओकुहारा से हार का सामना करना पड़ा था। साइना लीग स्तर के अंतिम मुकाबले में शुक्रवार को गत चैंपियन ताई जू यिंग से भिड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकांत दूसरा मुकाबला भी हारे
उधर, भारत के  किदांबी श्रीकांत को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। पुरुषों की एकल स्पर्धा के मुकाबले में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने श्रीकांत को 21-13, 21-18 से शिकस्त दी।


इस वर्ष श्रीकांत ने विक्टर को दो बार हराया था लेकिन वह इस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके और 37 मिनट में मुकाबला हार गए। 22 वर्षीय श्रीकांत ग्रुप बी राउंड रॉबिन मुकाबले में शुक्रवार को चीनी ताइपे के चोऊ तिएन चेन से भिड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed