फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina and gurusaidutt enters quarter final in Indonesia

क्वार्टर फाइनल में पहुंचे साइना व गुरुसाई दत्त

Thu, 13 Jun 2013 07:03 PM IST
जकार्ता
जकार्ता Updated Thu, 13 Jun 2013 07:03 PM IST
विज्ञापन
saina and gurusaidutt enters quarter final in Indonesia

गत चैंपियन और दूसरी सीड भारत की साइना नेहवाल और आरएमवी गुरुसाई दत्त ने इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन


साइना ने महिला एकल के दूसरे दौर में बृहस्पतिवार को जापान की सयाका ताकाहाशी की चुनौती को मात्र 39 मिनट में 21-13, 21-19 से ध्वस्त कर दिया। अगले दौर में साइना की भिड़ंत स्पेन की कैरोलीना मारिन से होगी।
विज्ञापन


मारिन ने दूसरे दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगब्रूमरंगपैन को 21-8, 21-16 से करारी शिकस्त दी। साइना और मारिन के बीच यह पहला कैरियर मुकाबला होगा।

वहीं, पुरुष एकल में गुरुसाई दत्त ने भी जापान के काजूमसा सकाई पर 59 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 9-21, 21-19 से संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की।

गुरुसाई दत्त के सामने क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो की चुनौती होगी।

दूसरे दौर में सुगियार्तो ने हांगकांग के विंग की वांग को 21-18, 21-16 से हराया दी। गुरुसाई दत्त और सुगियार्तो के बीच अब तक कुल तीन मैच खेले गए हैं जिसमें से कश्यप के खाते में एक जीत और दो हार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य भारतीय खिलाड़ियों में सौरभ वर्मा पुरुष एकल के पहले ही दौर में तीसरी सीड चीन के पेंगयू दू के हाथों 16-21, 6-21 से हार गए।

मिश्रित युगल में तरुण कोना और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को सातवीं सीड इंडोनेशिया के रोबर्ट मातेयूसियाक और नेदिएज्दा जिएबा के खिलाफ कडे़ संघर्ष के बावजूद 14-21, 21-17, 13-21 से हार झेलनी पड़ी।


महिला युगल में भी प्रदन्या गादरे और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को अनेके फेनिया और डेला हैरिस की स्थानीय जोड़ी ने 21-13, 21-19 से शिकस्त दी।

रैकिंग में नेहवाल का दूसरा स्थान बरकरार
बैडमिंटन की ताजा विश्व रैंकिंग में भारत की साइना नेहवाल ने महिलाओं में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है।

युवा सनसनी पीवी संधू 11वें स्थान पर कायम है जबकि पुरुषों में अजय जयराम तीन स्थान लुढ़ककर 25वें जबकि आरएमवी गुरुसाईदत्त दो स्थान चढ़कर 23वें पायदान पर पहुंच गए हैं। भारत के शीर्ष पुरुष एकल खिलाड़ी पी कश्यप ने भी अपना 10वां स्थान बरकरार रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed