{"_id":"633eb275a156fa1e2527b0aa","slug":"sai-praneeth-and-malvika-in-badminton-final-sangampreet-avneet-won-gold-in-archery-in-national-games","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"National Games 2022: बैडमिंटन में साई प्रणीत और मालविका फाइनल में, तीरंदाजी में संगमप्रीत-अवनीत ने जीता सोना","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
National Games 2022: बैडमिंटन में साई प्रणीत और मालविका फाइनल में, तीरंदाजी में संगमप्रीत-अवनीत ने जीता सोना
Thu, 06 Oct 2022 04:18 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 06 Oct 2022 04:18 PM IST
सार
पंजाब के संगमप्रीत बिसला-अवनीत कौर ने कंपाउंड तीरंदाजी में मिश्रित स्पर्धा का जीता स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वहीं, बैडमिंटन में साई प्रणीत और मालविका ने फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
साई प्रणीत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व विश्व नंबर 10 और 2019 की विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले तेलंगाना के शटलर बी साई प्रणीत ने राष्ट्रीय खेलों के बैडमिंटन के फाइनल में जगह बना ली है, जहां उनका मुकाबला प्रकाश पादुकोण अकादमी के मिथुन मंजूनाथ (कर्नाटक) से होगा। महिलाओं का फाइनल महाराष्ट्र की मालविका बंसोड़ और छत्तीसगढ़ की आकर्षी कश्यप के बीच खेला जाएगा। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता रहे कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा की अगुवाई में दिल्ली ने पंजाब को 233-226 से हराकर टीम का स्वर्ण जीता।
Rahkeem Cornwall Video: 140 किलो के रहकीम कॉर्नवाल का धमाका, टी20 में जड़ा दोहरा शतक, उड़ाए 22 छक्के

सिक्की रेड्डी-गायत्री गोपीचंद की जोड़ी फाइनल में
साई प्रणीत ने सेमीफाइनल में कर्नाटक के एम रघु को 21-12, 21-19 से हराया। वहीं मिथुन मंजूनाथ ने गुजरात के आर्यमन टंडन को 21-9, 21-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिलाओं के एकल में मालविका ने उत्तराखंड की अदिति भट्ट को 21-10, 19-21, 21-13 से और आकर्षी कश्यप ने कर्नाटक की तान्या हेमंत को 21-9, 21-15 से हराकर खिताबी दौर में जगह बनाई। महिला युगल में तेलंगाना की सिक्की रेड्डी और गायत्री गोपीचंद ने दिल्ली की काव्या गुप्ता और खुशी गुप्ता को 21-16, 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका मुकाबला कर्नाटक की शिखा गौतम और अश्वनी भट्ट से होगा। मिश्रित युगल में कर्नाटक की अश्वनी पोनप्पा और साई प्रतीक की जोड़ी का फाइनल में दिल्ली के रोहन कपूर और कनिका कंवल से मुकाबला होगा।
IND vs SA Video: भारतीय टीम में चुने जाने के बाद मुकेश कुमार बने 'विनोद', सरफराज खान के साथ इस तरह मनाया जश्न

तीरंदाजी में दिल्ली ने पंजाब को हराकर स्वर्ण जीता
कंपाउंड तीरंदाजी में पंजाब के संगमप्रीत बिसला और अवनीत कौर की जोड़ी ने मिश्रित स्पर्धा के फाइनल में दिल्ली की प्रगति और प्रियांश को 155-153 से पराजित कर स्वर्ण जीता। वहीं अभिषेक वर्मा, अमन सैनी, प्रियांश और कंवलप्रीत की चौकड़ी ने कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में पंजाब को 233-226 से हराकर स्वर्ण जीता।
T20 World Cup: बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, बीसीसीआई ने किया एलान, जल्द होगी विकल्प की घोषणा

जील देसाई ने टेनिस में जीता स्वर्ण
गुजरात की जील देसाई ने टेनिस में महिला एकल का स्वर्ण अपने नाम किया। उन्होंने कर्नाटक की शर्मादा बालू को 6-2, 3-2 से हराया। दूसरे सेट में टखने की चोट के चलते शर्मादा ने मैच छोड़ दिया। पुरुष एकल का खिताब मनीष सुरेश कुमार ने अर्जुन काधे को 2-6, 6-1, 6-3 से हराकर स्वर्ण जीता। स्क्वैश में तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को हराकर स्वर्ण जीता। सर्विसेज और यूपी ने कांस्य पदक जीता। सर्विसेज टीम में शामिल यूपी निवासी रवि दीक्षित ने राष्ट्रीय खेलों में अपना तीसरा पदक जीता। इससे पहले उन्होंने 2011 रजत और 2015 में कांस्य जीता था।