फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   SAFF Championship Indian football team coach Igor Stimac banned for two matches before semi-finals

SAFF Championship: सेमीफाइनल से पहले भारतीय फुटबॉल टीम को लगा बड़ा झटका, कोच स्टिमैक पर लगा दो मैच का प्रतिबंध

Fri, 30 Jun 2023 11:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 30 Jun 2023 11:22 PM IST
सार

स्टिमैक को कुवैत के खिलाफ मुकाबले के दौरान मैच अधिकारियों के साथ बहस करने के बाद रेड कार्ड दिखाया गया था। भारत का यह आखिरी ग्रुप मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। सैफ अनुशासन समिति ने स्टिमैक के व्यवहार को एक से अधिक मैचों के लिए निलंबित करने के लिए उपयुक्त समझा।

विज्ञापन
SAFF Championship Indian football team coach Igor Stimac banned for two matches before semi-finals
भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमैक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारतीय फुटबॉल टीम शनिवार (एक जुलाई) को लेबनान के खिलाफ खेलेगी। मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक पर शुक्रवार को दो मैचों का प्रतिबंध लगाया गया। इसके अलावा उन पर करीब 41 हजार रुपये (500 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


स्टिमैक को कुवैत के खिलाफ मुकाबले के दौरान मैच अधिकारियों के साथ बहस करने के बाद रेड कार्ड दिखाया गया था। भारत का यह आखिरी ग्रुप मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। सैफ अनुशासन समिति ने स्टिमैक के व्यवहार को एक से अधिक मैचों के लिए निलंबित करने के लिए उपयुक्त समझा। उन्हें 21 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी रेड कार्ड दिखाया गया था। हालांकि, तब सैफ अनुशासन समिति के सामने यह मामला नहीं भेजा गया था। उनके इस अपराध को कम गंभीर माना गया था और उन्हें इसके बाद नेपाल के खिलाफ मैच से बाहर बैठना पड़ा था।
विज्ञापन

सैफ चैंपियनशिप के महासचिव ने की प्रतिबंध की पुष्टि
अनुभवी क्रोएशियाई कोच और 1998 विश्व कप कांस्य पदक विजेता स्टिमैक पर लगे प्रतिबंध के बारे में सैफ चैंपियनशिप के महासचिव अनवारुल हक ने पुष्टि की। उन्होंने शुक्रवार (30 जून) को समाचार पीटीआई को बताया, "स्टिमैक पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है और 500 अमेरिकी डॉलर (करीब 41,000 रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया है।"

SAFF Championship Indian football team coach Igor Stimac banned for two matches before semi-finals
मैच के दौरान भिड़े भारत और कुवैत के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में क्या हुआ था?
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय कोच के पास जब गेंद गई तो वह उसे पाकिस्तानी खिलाड़ी से दूर कर रहे थे। इतने में पाकिस्तान के अब्दुल्ला इकबाल आपा खो बैठे और स्टिमैक से बहस करने लगे। देखते-देखते कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने स्टिमैक को घेर लिया। इतना ही नहीं खिलाड़ियों के पाकिस्तान के मुख्य कोच शहजाद अनवर भी भारतीय कोच से बहस करने लगे।

रेफरी ने कड़ा फैसले लेते हुए भारतीय कोच स्टिमैक को रेड कार्ड दिखा दिया और उन्हें मैच से बाहर कर दिया। स्टिमैक पाकिस्तानी टीम को थ्रो देने के फैसले से निराश थे। उन्हें लगा कि राइट बैक प्रीतम कोटाल फाउल हुए थे। स्टिमैक के साथ-साथ पाकिस्तान कोच को भी दंडित किया गया। उन्हें यलो कार्ड दिखाया गया। यह उनके लिए आखिरी चेतावनी थी।

कुवैत के खिलाफ क्या हुआ था?
कुवैत के खिलाफ मैच में स्टिमैक को खेल में बाधा डालने के लिए पहले ही पीला कार्ड मिल चुका था। इसके बाद जब दूसरे हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़े तो स्टिमैक मैच अधिकारियों के पास चले गए और अपनी नाराजगी जाहिर की। इस बार उन्हें रेफरी ने रेड कार्ड दिखा दिया। मैच अधिकारियों के साथ उनकी बातचीत पूरी नहीं हुई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed