{"_id":"74571d16-a3a1-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"rv-rahul-won-bronze-in-world-youth-weightlifting","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग में राहुल ने जीता कांस्य","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
यूथ वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग में राहुल ने जीता कांस्य
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले यूथ कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप उसके बाद यूथ एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद देश के उभरते वेटलिफ्टर आरवी राहुल ने यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने का कारनामा कर दिखाया।
विज्ञापन
राहुल ताशकंद में खेली जा रही इस चैंपियनशिप में शुक्रवार को ओवरऑल का पदक जीतने वाले देश के पहले वेटलिफ्टर बन गए हैं।
इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल सहदेव यादव ने बताया कि राहुल ने स्नैच में रजत पदक भी जीता। उन्होंने कुल 296 किलो वजन उठाया।
स्नैच में उन्होंने 136 व क्लीन एंड जर्क में 160 किलो वजन उठाया। 17 वर्षीय राहुल के इस प्रदर्शन से यूथ ओलंपिक में दो पुरुष लिफ्टरों के क्वालीफाई करने की उम्मीदें बन गई हैं। आंध्र प्रदेश स्कूल का यह लिफ्टर यूथ व जूनियर नेशनल में भी चैंपियन है।
विज्ञापन