फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Roger Federer to Be Inducted Into Tennis Hall of Fame

फेडरर का जलवा बरकरार: यूएस ओपन में वापसी पर उमड़ा प्रशंसकों का सैलाब, अब हॉल ऑफ फेम में एंट्री

Fri, 28 Aug 2026 07:32 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 28 Aug 2026 07:32 PM IST
सार

रोजर फेडरर शनिवार को इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने जा रहे हैं। 20 ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने अपने 25 साल के करियर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने टेनिस में सबसे बेहतरीन समय बिताया और कई दोस्त बनाए।

विज्ञापन
Roger Federer to Be Inducted Into Tennis Hall of Fame
रोजर फेडरर - फोटो : ANI

विस्तार

महान स्विस टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर शनिवार को अमेरिका के रोड आइलैंड स्थित न्यूपोर्ट में इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाएंगे। अपने शानदार करियर को याद करते हुए 45 वर्षीय फेडरर ने कहा कि टेनिस की दुनिया में बिताए 25 साल उनके लिए बेहद खास रहे और उन्होंने इस दौरान सिर्फ मैच और खिताब ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में कई दोस्त भी बनाए। फेडरर ने कहा कि संन्यास लेने के बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि किसी खिलाड़ी की विरासत सिर्फ उसके जीते हुए मैचों और ट्रॉफियों से तय नहीं होती। कोर्ट के बाहर उसका व्यवहार, लोगों से उसका जुड़ाव और खेल के प्रति उसका रवैया भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन

Roger Federer to Be Inducted Into Tennis Hall of Fame
रोजर फेडरर - फोटो : ANI
'सिर्फ जीत और ट्रॉफियां ही सब कुछ नहीं'
फेडरर ने कहा कि जब वह खेलते थे, तब उन्हें लगता था कि उनकी पहचान उनके फोरहैंड, बैकहैंड, ब्रेक प्वाइंट बचाने और जीत हासिल करने से है। लेकिन संन्यास के बाद उन्हें समझ आया कि लोग उन्हें उनके व्यवहार के लिए भी याद करते हैं। उन्होंने कहा, 'जब आप संन्यास लेते हैं तो आपको एहसास होता है कि लोग आपको सिर्फ आपके खेल के लिए याद नहीं रखते। वे यह भी याद रखते हैं कि आपने लॉकर रूम, मीडिया, टूर्नामेंट अधिकारियों और बॉल बॉयज के साथ कैसा व्यवहार किया।'

पहली बार न्यूपोर्ट पहुंचेंगे फेडरर
फेडरर ने बताया कि उन्होंने अपने करीब 25 साल लंबे करियर में दुनिया के कई हिस्सों की यात्रा की, लेकिन वह अभी तक न्यूपोर्ट नहीं गए थे। अब शनिवार को उन्हें इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व खिलाड़ी और मशहूर ब्रॉडकास्टर मैरी कैरिलो को भी सम्मानित किया जाएगा।

फेडरर के करियर में न्यूयॉर्क, लंदन और पेरिस जैसे बड़े टेनिस शहरों के अलावा कई ऐसे स्थान भी शामिल रहे, जहां उन्होंने प्रदर्शनी मुकाबले खेले। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में राफेल नडाल के खिलाफ उनके प्रदर्शनी मुकाबले को करीब 52 हजार दर्शकों ने देखा था। वहीं मेक्सिको सिटी में अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ मुकाबले में 42 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Roger Federer to Be Inducted Into Tennis Hall of Fame
रोजर फेडरर - फोटो : ANI
प्रशंसकों से आज भी जुड़ाव
करियर के अंतिम दौर में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से फेडरर को अपना कार्यक्रम सीमित करना पड़ा था। हालांकि, वह ऐसा करना पसंद नहीं करते थे, क्योंकि उन्हें अलग-अलग जगहों की यात्रा करना और लोगों से मिलना बेहद पसंद था। फेडरर ने कहा, 'जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की होती है कि टूर पर 25 साल बिताने के दौरान मैंने बहुत से दोस्त बनाए और बहुत से लोगों को मेरी कमी महसूस होती है।'

उन्होंने कहा कि जब प्रशंसक उनसे मिलकर कहते हैं कि उन्हें उनके खेल छोड़ने का अफसोस है, तो उन्हें अपने करियर की यादें ताजा हो जाती हैं। फेडरर के मुताबिक, वह हमेशा जवाब देते हैं कि वह समय शानदार था और उन्हें आज भी टेनिस टूर की बहुत याद आती है।

यूएस ओपन में लौटे तो दिखा प्रशंसकों का प्यार
फेडरर के प्रति प्रशंसकों का जुनून आज भी कायम है। इस सप्ताह वह एक प्रदर्शनी मुकाबले के लिए यूएस ओपन में लौटे। फ्लशिंग मीडोज में यह उनका 2019 के बाद पहला मुकाबला था। उनकी वापसी पर आर्थर ऐश स्टेडियम में प्रवेश के लिए प्रशंसकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। यह नजारा ऐसा था, जैसे यूएस ओपन के दूसरे सप्ताह में आमतौर पर देखने को मिलता है, जबकि टूर्नामेंट अभी शुरू भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन

Roger Federer to Be Inducted Into Tennis Hall of Fame
रोजर फेडरर - फोटो : ANI
20 ग्रैंड स्लैम समेत 103 खिताब
फेडरर ने अपने करियर में 1251 मैच जीते और 103 टूर्नामेंट खिताब अपने नाम किए। इनमें 20 ग्रैंड स्लैम खिताब शामिल हैं। उन्होंने 2004 से 2008 तक लगातार पांच बार यूएस ओपन का खिताब जीता। 2004 से 2006 के बीच उनका रिकॉर्ड 247 जीत और सिर्फ 15 हार का रहा। इसके अलावा 2005 से 2007 के बीच वह लगातार 10 ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे और इनमें से आठ में खिताब जीता। 2005 के यूएस ओपन फाइनल में फेडरर से भिड़ने वाले आंद्रे अगासी ने भी उन्हें महानतम खिलाड़ियों में शामिल किया। यूएस ओपन द्वारा दिखाए गए एक वीडियो में अगासी ने कहा, 'वह मेरे खिलाफ खेलने वाले सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।'

खेल भावना और लोकप्रियता के भी बने मिसाल
फेडरर की महानता सिर्फ उनके खेल तक सीमित नहीं रही। उनके शानदार खेल के साथ-साथ उनके संयम और खेल भावना की भी खूब तारीफ हुई। उन्होंने 2004 से 2009 तक लगातार छह बार एटीपी टूर का स्पोर्ट्समैनशिप अवॉर्ड जीता। इसके बाद 2011 से 2017 तक भी उन्हें यह सम्मान लगातार मिला। इसके अलावा 2003 से 2021 तक वह हर साल प्रशंसकों के पसंदीदा खिलाड़ी का पुरस्कार जीतते रहे। अपने करियर के दौरान फेडरर ने करीब 13 करोड़ डॉलर (लगभग 130.6 मिलियन डॉलर) की पुरस्कार राशि अर्जित की।

परिवार के साथ टेनिस से जुड़े हुए हैं फेडरर
  • संन्यास के बाद भी फेडरर पूरी तरह टेनिस से दूर नहीं हुए हैं। वह कभी-कभी अपने बच्चों के साथ टेनिस खेलते हैं और साल में कुछ आयोजनों में हिस्सा लेकर इस खेल से जुड़े रहते हैं। फेडरर और उनकी पत्नी मिर्का के चार बच्चे हैं, जिनमें दो-दो जुड़वां बच्चे शामिल हैं।
  • फेडरर ने कहा, 'आज मैं बहुत सहज स्थिति में हूं, लेकिन फिर भी समय-समय पर टेनिस की दुनिया में रहकर खुश होता हूं। यही वह चीज है जो आज भी मेरे आसपास की बहुत सी चीजों को जोड़कर रखती है।'
  • उन्होंने कहा, 'मैंने अपने करियर का सबसे बेहतरीन समय बिताया। टूर पर खिलाड़ियों से लेकर आयोजकों और दूसरे लोगों तक, मैंने बहुत से दोस्त बनाए। मैं उम्मीद करता हूं कि संन्यास लेने वाले दूसरे खिलाड़ी भी इस खेल के बारे में ऐसा ही महसूस करें, क्योंकि मैं टेनिस की बहुत परवाह करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed