{"_id":"6a9143fe0c790014500d864d","slug":"javelin-thrower-legend-neeraj-chopra-has-booked-his-place-in-diamond-league-final-despite-missing-zurich-meet-2026-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डायमंड लीग: ज्यूरिख चरण में हिस्सा नहीं लेने के बावजूद नीरज चोपड़ा को फायदा, डायमंड लीग फाइनल्स में बनाई जगह","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
डायमंड लीग: ज्यूरिख चरण में हिस्सा नहीं लेने के बावजूद नीरज चोपड़ा को फायदा, डायमंड लीग फाइनल्स में बनाई जगह
Fri, 28 Aug 2026 01:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:47 PM IST
सार
भारत के अनुभवी भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नीरज ने ज्यूरिख चरण में हिस्सा नहीं लिया था, इसके बावजूद वह फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने ज्यूरिख डायमंड लीग में हिस्सा न ले पाने के बावजूद इस प्रतियोगिता के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। डायमंड लीग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नीरज के नाम के आगे 'Q' दर्ज हो चुका है, जिन्होंने दोहा और लुसाने चरणों में खेलते हुए कुल 12 अंक हासिल किए हैं। इस स्टैंडिंग में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे 39 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। डायमंड लीग का इस साल का फाइनल मुकाबला चार और पांच सितंबर को ब्रुसेल्स में खेला जाएगा।
विज्ञापन
रुमेश शीर्ष पर रहकर फाइनल में पहुंचे
वेबसाइट के मुताबिक, पुरुषों के भाला फेंक इवेंट के फाइनल के लिए जिन एथलीटों ने अपनी जगह पक्की कर ली है, उनमें रुमेश, एंडरसन पीटर्स, केशोर्न वालकोट, कर्टिस थॉम्पसन और जूलियस येगो शामिल हैं। हाल ही में लुसाने में हुए डायमंड लीग में नीरज 88.05 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे और वे मात्र नौ सेंटीमीटर के अंतर से शीर्ष स्थान से चूक गए थे। वहीं, श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए 88.14 मीटर के प्रयास के साथ वह इवेंट अपने नाम किया था।

इस परिणाम के साथ नीरज की जीत का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है, क्योंकि उनकी आखिरी खिताबी जीत जुलाई 2025 में बंगलूरू में आयोजित नीरज चोपड़ा क्लासिक में आई थी। हालांकि, 88 मीटर के दायरे में उनकी वापसी एक बड़ा सकारात्मक पहलू है। लुसाने से पहले नीरज ने 2026 में केवल दो प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था, दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे थे और राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था, लेकिन दोनों ही स्पर्धाओं में वे 86 मीटर का आंकड़ा नहीं छू सके थे।
नौ महीने के लंबे ब्रेक के बाद जून में दोहा डायमंड लीग के जरिए वापसी करते हुए नीरज ने 85.69 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका था, जिसकी बदौलत उन्होंने चौथा स्थान प्राप्त किया था। डायमंड लीग में नीरज का रिकॉर्ड शानदार रहा है, जिसमें उनके नाम पांच मीट जीत और एक फाइनल खिताब शामिल है। उन्होंने 2022 में ज्यूरिख में हुए फाइनल में 88.44 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया था और डायमंड लीग चैंपियन ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं पथिरागे
दूसरी ओर, ज्यूरिख डायमंड लीग में श्रीलंकाई भाला फेंक खिलाड़ी रुमेश पथिरागे ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 92.07 मीटर का थ्रो फेंका और ज्यूरिख डायमंड लीग चरण के विजेता बने। गुरुवार को हुए इस मुकाबले में रुमेश ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में यह थ्रो हासिल किया। वे पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स से काफी आगे रहे जिन्होंने 86.23 मीटर का थ्रो फेंका, जबकि पोलैंड के डेविड वेग्नर ने 85.16 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।