{"_id":"fe5b7e28-243d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"repeat-title-sucess-jeev-milkha-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिताबी सफलता दोहराने उतरेंगे जीव","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
खिताबी सफलता दोहराने उतरेंगे जीव
सिंगापुर/एजेंसी
Updated Thu, 01 Nov 2012 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीर्ष भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह का मानना है कि वह अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आए हैं और अगले सप्ताह होने वाले सिंगापुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में अपनी 2008 की खिताबी सफलता दोहरा सकते हैं।
विज्ञापन
जीव ने चार साल पहले जब सिंगापुर ओपन जीता था तब वह अपने प्रदर्शन के चरम पर थे और एशिया के सबसे ज्यादा पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट को जीतकर उन्होंने एशियन टूर आर्डर आफ मेरिट खिताब पर दूसरी बार कब्जा किया था।
विज्ञापन
जीव ने कहा, ‘इस वर्ष सिंगापुर ओपन एक कोर्स पर खेला जाएगा और जब 2008 में मैंने यह खिताब जीता था तब भी यह एक कोर्स पर खेला गया था। मैं 2008 की जीत से प्रेरणा लेते हुए इस बार टूर्नामेंट में उतरूंगा।’
विज्ञापन