{"_id":"62c9c8d2f922b32fdb1478b6","slug":"record-49-year-old-kelly-will-be-the-oldest-female-athlete-in-the-world-championship-will-participate-in-35-km-walking-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"Record: 49 साल की केली होगी विश्व चैंपियनशिप में सबसे उम्रदराज महिला एथलीट, 35 किमी पैदल चाल स्पर्धा में लेंगी हिस्सा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Record: 49 साल की केली होगी विश्व चैंपियनशिप में सबसे उम्रदराज महिला एथलीट, 35 किमी पैदल चाल स्पर्धा में लेंगी हिस्सा
Sat, 09 Jul 2022 11:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:58 PM IST
सार
एथलेटिक्स ऑस्ट्रेलिया ने 17 साल की क्लाउडिया होलिंगवर्थ का 800 मीटर की रेस में चयन किया है जो इस चैंपियनशिप में सबसे युवा एथलीट होंगी।
विज्ञापन
केली रुडिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया की 49 साल की केली रुडिक 15 जुलाई से अमेरिका के इयुजेने में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में अब तक की सबसे उम्रदराज महिला एथलीट बनने जा रही हैं। अभी तक रिकॉर्ड स्पेन की जीसस ऐंजल गार्सिया का है कि जिन्होंने 2019 दोहा में 49 साल की उम्र में ही पैदल चाल में हिस्सा लिया था।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एथलेटिक्स ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें 35 किमी पैदल चाल के लिए चुना है। यह उनकी पहली विश्व चैंपियनशिप होगी क्योंकि 2015 में वह कान में इंफेक्शन के कारण हिस्सा नहीं ले सकी थीं।
केली के पिता केविन का कहना है कि इस उम्र में भाग लेना उनके लिए ही नहीं अन्य लोगों की प्रेरणा के लिए भी महत्वपूर्ण है। उनके पास 2015 में भी मौका था लेकिन ऐन समय पर दिक्कत हो गई। वो तो यह मानकर चल रही थी कि अब सब कुछ खत्म हो गया है कि लेकिन वह फिर विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रही है।
विज्ञापन
43 साल की उम्र में पदक का रिकॉर्ड
जहां तक बात सबसे ज्यादा उम्र में पदक जीतने का है तो पुर्तगाल की जोआओ वियरा ने 43 साल की उम्र में पोडियम तक पहुंची थी। उन्होंने 2019 में पैदल चाल में रजत पदक अपने नाम किया था।
17 साल की सबसे युवा एथलीट