{"_id":"694acbb9a4eaa870b30c2fe1","slug":"ramita-jindal-and-himanshu-dhillon-clinched-10m-air-rifle-mixed-team-gold-at-national-shooting-championship-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Shooting Championship: रमिता-हिमांशु का शानदार प्रदर्शन, मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
National Shooting Championship: रमिता-हिमांशु का शानदार प्रदर्शन, मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण
Tue, 23 Dec 2025 10:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 23 Dec 2025 10:35 PM IST
सार
रमिता जिंदल और हिमांशु ढिल्लों ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। इन दोनों ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
रमिता जिंदल
- फोटो : Instagram
विस्तार
हरियाणा की रमिता जिंदल और हिमांशु ढिल्लों ने मंगलवार को भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में महाराष्ट्र की आर्य बोरसे और पार्थ माने की जोड़ी को 16-12 से हराकर 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस जीत के साथ ही ढिल्लों का दबदबा कायम रहा, जिन्होंने सोमवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 634.5 का राष्ट्रीय और जूनियर रिकॉर्ड बनाया था। दिल्ली की राजश्री संचेती और पार्थ मखीजा ने मध्य प्रदेश की श्रेया अग्रवाल और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की जोड़ी के खिलाफ 17-15 की जीत के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।