{"_id":"6a2d4bfac46424d8b1039135","slug":"pv-sindhu-satwik-chirag-to-headline-india-s-asian-games-squad-know-details-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम का एलान: पीवी सिंधू और सात्विक-चिराग करेंगे अगुआई, देखें स्क्वॉड","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम का एलान: पीवी सिंधू और सात्विक-चिराग करेंगे अगुआई, देखें स्क्वॉड
Sat, 13 Jun 2026 05:54 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 13 Jun 2026 05:54 PM IST
सार
भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम का एलान कर दिया है, जिसमें पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और सात्विक-चिराग जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं आयुष शेट्टी, तन्वी शर्मा और उन्नति हुड्डा जैसे युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है, जिससे भारत को पदकों की मजबूत उम्मीद है।
विज्ञापन
पीवी सिंधू-सात्विक-चिराग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने ऐची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और पुरुष युगल की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। बीएआई की चयन समिति ने खिलाड़ियों के हालिया राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन तथा 26 मई तक की बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग के आधार पर टीम का चयन किया है।
कब होगा एशियन गेम्स का आयोजन?
पुरुष एकल में भारत के शीर्ष खिलाड़ी लक्ष्य सेन के साथ पिछले एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय और पूर्व विश्व नंबर-1 किदांबी श्रीकांत को भी टीम में जगह मिली है। ये तीनों खिलाड़ी 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत को ऐतिहासिक रजत पदक दिलाने वाली पुरुष टीम का हिस्सा रहे थे। एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक किया जाएगा। भारतीय टीम से पिछले संस्करण के शानदार प्रदर्शन को दोहराने और उससे बेहतर नतीजे देने की उम्मीद है। हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने बैडमिंटन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था।
युवा खिलाड़ियों को भी मिला मौका
हाल के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन के दम पर बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आयुष शेट्टी, विश्व जूनियर चैंपियनशिप रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा और उन्नति हुड्डा को भी टीम में शामिल किया गया है।बीएआई के महासचिव संजय मिश्रा ने कहा कि भारतीय बैडमिंटन अब केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर वर्ग में प्रतिभाओं की गहराई दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि सात्विक-चिराग की शानदार वापसी, लक्ष्य सेन का विश्व के शीर्ष-10 में लौटना और युवा खिलाड़ियों का लगातार बेहतर प्रदर्शन भारतीय बैडमिंटन के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
विज्ञापन
इतिहास रचने की उम्मीद
भारतीय बैडमिंटन अब तक एशियन गेम्स के इतिहास में 13 पदक जीत चुका है। इनमें पिछले संस्करण का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक भी शामिल है। हालांकि कुल पदकों के लिहाज से भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1982 के नई दिल्ली एशियन गेम्स में रहा था, जब देश ने पांच कांस्य पदक जीते थे।
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भारत की चुनौती
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पुरुष एकल में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी, महिला एकल में पीवी सिंधु और उन्नति हुड्डा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी और हरिहरन अम्साकरुनन/एमआर अर्जुन की जोड़ियां उतरेंगी। महिला युगल में त्रीसा जॉली/गायत्री गोपीचंद और काविप्रिया सेल्वम/सिमरन सिंघी भारत की चुनौती पेश करेंगी। मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की जोड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
एशियन गेम्स 2026 : भारतीय बैडमिंटन टीम
पुरुष टीम: लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, थारुन मन्नेपल्ली, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, हरिहरन अम्साकरुनन, एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला।
महिला टीम: पीवी सिंधू, उन्नति हुड्डा, देविका सिहाग, तन्वी शर्मा, ईशारानी बरुआ, त्रीसा जॉली, गायत्री गोपीचंद, काविप्रिया सेल्वम, सिमरन सिंघी और तनिषा क्रास्टो।