{"_id":"63368626a156fa1e2527ad30","slug":"pv-sindhu-performed-garba-in-front-of-thousands-of-fans-anju-bobby-george-trupti-murgunde-danced-video-watch","type":"story","status":"publish","title_hn":"PV Sindhu Video: नीरज चोपड़ा के बाद पीवी सिंधू ने हजारों फैंस के सामने किया गरबा, अंजू बॉबी जॉर्ज भी थिरकीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
PV Sindhu Video: नीरज चोपड़ा के बाद पीवी सिंधू ने हजारों फैंस के सामने किया गरबा, अंजू बॉबी जॉर्ज भी थिरकीं
Fri, 30 Sep 2022 11:31 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:31 AM IST
सार
सिंधू से एक दिन पहले भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भी गरबा किया था। वह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनने के लिए गुजरात में थीं।
विज्ञापन
अंजू बॉबी जॉर्ज, तृप्ती मुरगुंडे और पीवी सिंधू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पीवी सिंधू अहमदाबाद में हो रही 36वें राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा नहीं हैं। वह चोट से उबर रही हैं। हालांकि, भारत की यह दिग्गज खिलाड़ी गुरुवार (29 सितंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनने के लिए गुजरात में थीं। उद्घाटन समारोह में भाग लेने के अलावा सिंधू ने नवरात्रि समारोह में भी भाग लिया।
सिंधू ने वहां गरबा करती हुई नजर आईं। उनके साथ पूर्व शटलर तृप्ती मुरगुंडे और पूर्व एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज भी दिखाई दीं। सिंधू से एक दिन पहले भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भी गरबा किया था। सिंधू ने एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- जब नवरात्रि के दौरान अहमदाबाद में रहो, तब डांस करो।
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पीवी सिंधू का गरबा वाला वीडियो साझा किया। साई ने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा- यह पीवी सिंधू के लिए गरबा की रात है। अहमदाबाद में नवरात्रि समारोहों के बीच सिंधू को गरबा करते हुए देखी गईं। उन्हें अंजू बॉबी जॉर्ज और तृप्ती मुरगुंडे का साथ मिला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 29 सितंबर को 36वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत की घोषणा की थी। खेलों का आयोजन 29 सितंबर से 10 अक्टूबर तक किया जाएगा। राष्ट्रीय खेलों के गान और शुभंकर के महत्व पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''राष्ट्रीय खेलों का गान जुड़ेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया है। 36वें राष्ट्रीय खेलों का आधिकारिक शुभंकर सावज है। यह गिर के शेरों से प्रेरित है। यह हमारे एथलीटों की ताकत, धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है।"

When in Ahmedabad during Navratri, dance! Just go for it. What fun. ✨#GarbaNight https://t.co/qh2ZGmIgwl
— Pvsindhu (@Pvsindhu1) September 30, 2022
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पीवी सिंधू का गरबा वाला वीडियो साझा किया। साई ने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा- यह पीवी सिंधू के लिए गरबा की रात है। अहमदाबाद में नवरात्रि समारोहों के बीच सिंधू को गरबा करते हुए देखी गईं। उन्हें अंजू बॉबी जॉर्ज और तृप्ती मुरगुंडे का साथ मिला।
Our champ @Pvsindhu1 enjoying some garba beats!#navratri2022 #NationalGames2022 pic.twitter.com/AhrSTK8SQm
— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) September 29, 2022