फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   PT Usha will be country's first woman IOA president, to be elected unopposed, Sahdev will be treasurer

IOA Election: पीटी ऊषा होंगी देश की पहली महिला आईओए अध्यक्ष, निर्विरोध चुना जाना तय, सहदेव होंगे कोषाध्यक्ष

Mon, 28 Nov 2022 10:42 AM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 28 Nov 2022 10:42 AM IST
सार

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं भरा है। ऐसे में पीटी ऊषा का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है। उनके साथ ही सहदेव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलेगी। 
 

विज्ञापन
PT Usha will be country's first woman IOA president, to be elected unopposed, Sahdev will be treasurer
पीटी ऊषा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

1986 के सियोल एशियाई खेलों में चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य जीतने वाली दिग्गज एथलीट पीटी ऊषा का भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनना तय हो गया है। ऊषा ने रविवार को अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल किया, उनके खिलाफ किसी ने भी अपनी उम्मीदवारी नहीं जताई। ऐसे में 10 दिसंबर को निर्धारित आईओए के चुनाव में उनका निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। यही नहीं कोषाध्यक्ष पद पर भारतीय भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष सहदेव यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर अजय पटेल और उपाध्यक्ष पद पर लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता शूटर गगन नारंग का निर्विरोध चुना जाना तय है। इनके खिलाफ भी किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन


डोला और रोहित राजपाल का कार्यकारिणी के लिए नामांकन
पीटी ऊषा आईओए की पहली महिला खिलाड़ी अध्यक्ष होंगी। वह भारतीय जनता पार्टी की ओर से समर्थित राज्यसभा की सांसद भी हैं। कार्यकारिणी में विशिष्ट खिलाड़ी के तौर पर शामिल टेनिस खिलाड़ी रोहित राजपाल और तीरंदाज डोला बनर्जी ने भी नामांकन दाखिल किया। दोनों का चुना जाना तय है। संयुक्त सचिव के लिए एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे का चुना तय है। उनके खिलाफ भी नामांकन नहीं आया। नामांकन दाखिल होने के बाद चुनाव महिला उपाध्यक्ष, महिला संयुक्त सचिव के एक-एक पद के अलावा चार कार्यकारिणी सदस्यों के लिए खड़े हुए 12 उम्मीदवारों के बीच बन रहा है। हालांकि अभी नाम वापस लिए जाने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed