फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PT Usha Chairs Rajya Sabha Proceedings, wrote great responsibility comes with great power

PT Usha: राज्यसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठीं पीटी उषा, ट्वीट कर लिखा- ताकत के साथ जिम्मेदारी भी आती है

Fri, 10 Feb 2023 08:47 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 08:47 AM IST
सार

राज्यसभा की कार्यवाही संभालने के बाद पीटी उषा ने लिखा कि ताकत के साथ जिम्मेदारी भी आती है। देश के लिए कई पदक जीतने के बाद पीटी उषा अब सरकार के कामकाज में भी योगदान दे रही हैं। 
 

विज्ञापन
PT Usha Chairs Rajya Sabha Proceedings, wrote great responsibility comes with great power
पीटी उषा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महान एथलीट पीटी उषा ने गुरुवार को सभापति और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ की अनुपस्थिति में राज्यसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता की। पीटी उषा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उस पल की एक छोटी क्लिप भी पोस्ट की और बताया कि उस समय वह क्या महसूस कर रही थीं। उन्हें जुलाई 2022 में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद नियुक्त किया गया और नवंबर में वह भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष भी बनीं। 
विज्ञापन


राज्यसभा की कार्यवाही संभालने का वीडियो शेयर करते हुए पीटी उषा ने लिखा "महान शक्ति में बड़ी जिम्मेदारी शामिल होती है' जैसा कि फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने कहा था। जब मैंने राज्यसभा सत्र की अध्यक्षता की तो मैंने भी यह महसूस किया। मैं अपने लोगों के मुझ पर विश्वास के साथ इस यात्रा को शुरू करती हूं और इसे मील का पत्थर बनाने की कोशिश करूंगी।"
विज्ञापन




पीटी उषा के इस वीडियो पर उनके फैंस और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। एक यूजर ने लिखा, "उषा, आप पर बहुत गर्व है, आपकी आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं। आगे बढ़ें और एक बार फिर इतिहास रचें।" एक अन्य ने लिखा "आप पर गर्व है। आप भारत की बेटियों के लिए एक प्रेरणा हैं।"

एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, "असली सशक्तिकरण। शुभकामनाएं और यकीन है कि आप देश को और भी बहुत कुछ वापस देंगी।"

दिसंबर में पीटी उषा राज्यसभा के उपाध्यक्षों के पैनल का हिस्सा बनने वाली पहली नामांकित सांसद बनीं, जो सभापति और उपसभापति के उपलब्ध नहीं होने पर सदन की कार्यवाही का संचालन करती हैं।

पय्योली एक्सप्रेस के नाम से लोकप्रिय, पीटी उषा ने एशियाई खेलों, एशियाई चैंपियनशिप और विश्व जूनियर आमंत्रण मीट सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए पदक जीते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई राष्ट्रीय और एशियाई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े।

स्टार स्प्रिंटर ने एशियाई खेलों में चार स्वर्ण पदक और सात रजत पदक जीते हैं। वह लॉस एंजिल्स 1984 ओलंपिक में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में एक सेकेंड के 1/100वें हिस्से से पदक हासिल करने से चूक गईं। लॉस एंजिल्स में उनका 55.42 सेकंड का समय अभी भी एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड के रूप में कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed