{"_id":"ae7389ed54979f826b962df6d1cd13eb","slug":"pro-kabaddi-final-will-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू मुम्बा और बंगलूरू बुल्स के बीच होगा प्रो कबड्डी का फाइनल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
यू मुम्बा और बंगलूरू बुल्स के बीच होगा प्रो कबड्डी का फाइनल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 22 Aug 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम क्षणों तक सांसों को रोक देने वाले मुकाबले में बंगलूरू बुल्स ने शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल में तेलुगु टाइटंस को 39-38 से हराकर स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
फाइनल में उसकी टक्कर शीर्ष स्थान पर रही टीम यू मुम्बा से होगी, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में पटना पाइरेट्स को 35-18 से हराया। एकतरफा मुकाबले में यू मुम्बा ने हाफ टाइम तक 22-6 की बढ़त बना ली थी।
विज्ञापन
यहां एनएससीआई स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बंगलूरू बुल्स और तेलुगु टाइटंस के बीच उम्दा अटैक और डिफेंस देखने को मिले।
पहले हॉफ में बुल्स ने टाइटंस को ऑलआउट कर 16-10 की बढ़त ले ली। दूसरे हाफ में टाइटंस ने वापसी करते हुए बराबरी हासिल कर ली।
लेकिन आखिरी मिनट में मंजीत ने 2 प्वाइंट हासिल कर बुल्स को फाइनल में पहुंचा दिया। बुल्स के लिए कप्तान मंजीत छिल्लर ने 8 प्वाइंट हासिल किए जबकि अजय ठाकुर ने 8 अंक किए। (फोटो ट्विटर से)
विज्ञापन