VIDEO: CWG के पदकवीरों से मिले PM मोदी, बोले- आप वहां मुकाबला कर रहे थे, यहां रतजगा कर रहे थे करोड़ों भारतीय
भारत की CWG में कामयाबी के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदकवीरों से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी मौजूद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi interacted with the Indian contingent that participated in #CWG22, today. Union Sports Minister Anurag Thakur and MoS Sports Nisith Pramanik were also present at the occasion. #CommonwealthGames2022
विज्ञापन
(Source: PMO) pic.twitter.com/IpP9N9NaHJ— ANI (@ANI) August 13, 2022
हर खिलाड़ी प्रशंसा का पात्र: PM
उन्होंने कहा- पिछले कुछ हफ्तों में देश ने खेल के मैदान में दो बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की है। कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ-साथ देश ने पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया। भारत ने चेस ओलंपियाड का न केवल सफल आयोजन किया बल्कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। मैं शतरंज ओलंपियाड में भाग लेने वाले और पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को भी बधाई देता हूं।
विजेताओं से मिलकर गर्व की अनुभूति: PM
Elated to interact with our CWG 2022 contingent. Entire nation is proud of their outstanding achievements. https://t.co/eraViqKcnl
— Narendra Modi (@narendramodi) August 13, 2022
करोड़ों भारतीय आपके प्रदर्शन को देख रहे थे: PM
बेटियों का प्रदर्शन अतिसराहनीय: PM
खिलाड़ियों का हौसला ही उनकी पहचान: PM
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते
- 22 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टीटी पुरुष टीम, सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश, नवीन, भाविना, नीतू, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत-श्रीजा, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, शरत।
- 16 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरथ-साथियान, महिला क्रिकेट टीम, सागर, पुरुष हॉकी टीम।
- 23 कांस्यः गुरुराजा, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, सोनलबेन, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री, साथियान।