Padma Award: पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण और अश्विन को मिला पद्मश्री पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
श्रीजेश को यह सम्मान खेल में अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए मिला है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी जिसमें श्रीजेश का नाम भी शामिल था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Former Indian hockey player PR Sreejesh receives Padma Bhushan award from President Droupadi Murmu for his contribution to the field of Sports.
— ANI (@ANI) April 28, 2025
(Video Source: President of India/YouTube) pic.twitter.com/LrRflY8m4M
अश्विन ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह भारत के सफल स्पिनरों में शामिल हैं। अश्विन ने टेस्ट में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर अपना करियर समाप्त किया। 106 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 537 विकेट झटके और वह बस पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले से पीछे थे जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 619 विकेट लिए हैं। अश्विन फिलहाल आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे हैं और इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
#WATCH | Cricketer Ravichandran Ashwin receives Padma Shri award from President Droupadi Murmu for his contribution to the field of Sports.
— ANI (@ANI) April 28, 2025
(Video Source: President of India/YouTube) pic.twitter.com/n34QeaZz3y
भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले पीआर श्रीजेश ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद संन्यास का एलान किया था। फिलहाल वह जूनियर पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच हैं। 2010 विश्व कप में डेब्यू करने के बाद श्रीजेश भारत के लिए कई यादगार जीत का हिस्सा रहे हैं, जिसमें 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण और जकार्ता-पालेमबांग में 2018 एशियाड में कांस्य पदक शामिल है। वह 2018 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की संयुक्त विजेता टीम के अलावा, भुवनेश्वर में 2019 एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल चैंपियन टीम में भी थे।