फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   para swimmer Ravi Budigina completed hat trick of medals at Para Asian Games four Indian swimmers make podium

पैरा एशियन गेम्स: तैराक रवि बुडिगिना ने लगाई पदकों की हैट्रिक, कपिल को रजत और स्वातिक को मिला कांस्य

Thu, 22 Oct 2026 04:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 22 Oct 2026 04:55 PM IST
सार

  • भारत के पैरा तैराकों ने पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया और देश को पदक दिलाए।
  • रवि बुडिगिना ने इस दौरान पदकों की हैट्रिक लगाई।
  • कपिल और स्वातिक ने भी अपने-अपने वर्ग में पदक जीते।

विज्ञापन
para swimmer Ravi Budigina completed hat trick of medals at Para Asian Games four Indian swimmers make podium
रवि बुडिगिना - फोटो : SAI Media

विस्तार

भारत के किशोर पैरा तैराक रवि बुडिगिना ने गुरुवार को पैरा एशियन गेम्स में पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर पदकों की हैट्रिक पूरी की। दो अन्य भारतीय तैराकों ने भी पदक जीते। रवि इससे पहले इस सप्ताह पुरुषों की एस13 वर्ग की 100 मीटर बैकस्ट्रोक और फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में भी रजत पदक जीत चुके हैं। आंध्र प्रदेश के दृष्टिबाधित 18 वर्षीय रवि ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 25.89 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Trending Videos

कपिल और स्वातिक ने दिलाए पदक
कपिल कुमार और स्वातिक पाटिल ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता। 26 वर्ष के कपिल ने पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस10 स्पर्धा में चार मिनट 38.44 सेकेंड का समय लिया। जापान के अकितो मिनाइ ने एशियाई पैरा खेलों के रिकॉर्ड समय (चार मिनट 27.44 सेकेंड) के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। ईरान के शाहीन इजादयार को कांस्य पदक मिला। एस10 श्रेणी में वे तैराक होते हैं जिनमें आमतौर पर शारीरिक कमियां बहुत कम होती हैं मसलन पैरों में कमजोरी, पैर न होना, घुटने के नीचे से पैर नहीं होना, या कूल्हों से जुड़ी समस्याएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 24 वर्षीय स्वातिक ने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी9 स्पर्धा में एक मिनट 13.77 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता। स्वातिक ईरान के दो तैराकों सिना जेघमिनेजाद (एक मिनट 09.47 सेकेंड) और शाहीन इजादयार (एक मिनट 13.23 सेकेंड) के बाद तीसरे स्थान पर रहे। दोनों ईरानी तैराकों ने क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीते। एसबी9 वर्ग में ऐसे खिलाड़ी शामिल होते हैं जिनमें शारीरिक अक्षमता सबसे कम होती है। शारीरिक अक्षमता के वर्गीकरण में इस वर्ग के खिलाड़ियों की क्षमता सबसे अधिक मानी जाती है। पैरालंपिक तैराकी में एस, एसबी और एसएम उपसर्ग तैराकी की अलग-अलग शैलियों को दर्शाते हैं। एस का इस्तेमाल फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक और बटरफ्लाई स्पर्धाओं के लिए, एसबी का ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं के लिए और एसएम का व्यक्तिगत मेडले स्पर्धाओं के लिए किया जाता है। 
विज्ञापन

नंदकुमार भी जीते 
भारत के तेजस नंदकुमार ने पुरुष 100 मीटर एस7 तैराकी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। तेजस ने 1:18.58 का समय लिया और वह तीसरे स्थान पर रहे। चीन के जिंगसोंग रुआन ने 1:12.16 का समय लेकर स्वर्ण जीता। ये पैरा एशियन गेम्स का नया रिकॉर्ड भी है। वहीं, सिंगापुर के वेई सोंग तोह ने 1:16.09 का समय लेकर रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed