फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India to open Commonwealth Kabaddi Championship against England, Malaysia know all details groups and fixture

राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप: किस टीम के खिलाफ अभियान शुरू करेगी पुरुष टीम? महिलाओं का मलयेशिया से सामना

Thu, 22 Oct 2026 10:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 22 Oct 2026 10:50 PM IST
सार

  • पहली राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी अहमदाबाद कर रहा है।
  • भारत पुरुष और महिला वर्ग दोनों में चुनौती पेश करेगा।
  • पुरुष टीम इंग्लैंड, जबकि महिला टीम मलयेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

विज्ञापन
India to open Commonwealth Kabaddi Championship against England, Malaysia know all details groups and fixture
कबड्डी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe

विस्तार

भारत शुक्रवार से अहमदाबाद में शुरू होने वाली पहली राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में इंग्लैंड और महिला वर्ग में मलयेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। वीर सावरकर खेल परिसर में 23 से 31 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में 13 देशों की 23 टीम पुरुष और महिला वर्गों में कुल 62 मुकाबले खेलेंगी।
विज्ञापन


दोनों टीमें किस ग्रुप में शामिल 
पुरुष वर्ग में 13 टीम को दो समूहों में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में नाइजीरिया, मलयेशिया, युगांडा, इंग्लैंड, तंजानिया और श्रीलंका के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में बांग्लादेश, केन्या, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड और सिंगापुर शामिल हैं। महिला वर्ग की 10 टीम को भी पांच-पांच टीम के दो समूहों में बांटा गया है। भारत ग्रुप ए में सिंगापुर, नाइजीरिया, युगांडा और मलयेशिया के साथ है, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, केन्या, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और श्रीलंका को जगह मिली है। प्रत्येक टीम अपने समूह की अन्य टीमों से एक-एक बार भिड़ेगी। प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल में ग्रुप ए की शीर्ष टीम का सामना ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा जबकि ग्रुप बी की विजेता टीम ग्रुप ए की उपविजेता से भिड़ेगी।
विज्ञापन


ग्रुप चरण में खेलेंगे छह मुकाबले 
सुरजीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष टीम ग्रुप चरण में छह मुकाबले खेलेगी। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती मैच के बाद टीम 24 अक्तूबर को युगांडा, 25 अक्तूबर को मलयेशिया, 26 अक्तूबर को नाइजीरिया, 27 अक्तूबर को तंजानिया और 29 अक्तूबर को श्रीलंका से भिड़ेगी। निधि शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ग्रुप चरण में चार मुकाबले खेलेगी। मलयेशिया के खिलाफ शुरुआती मैच के बाद भारत 24 अक्तूबर को सिंगापुर, 25 अक्तूबर को युगांडा और 26 अक्तूबर को नाइजीरिया से खेलेगा। सेमीफाइनल मुकाबले 30 अक्तूबर को खेले जाएंगे, जबकि पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल 31 अक्तूबर को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed