फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Narendra Modi interact with Paris Olympics bound Indian Athelete make special request to Neeraj chopra

Paris Olympics: प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज चोपड़ा से इस चीज की फरमाइश की, प्रियंका गोस्वामी से पूछा यह सवाल

Fri, 05 Jul 2024 05:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 05 Jul 2024 05:19 PM IST
सार

पिछली बार टोक्यो ओलंपिक से लौटने के बाद खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए मोदी ने अपने आवास पर नीरज को चूरमा और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू आइसक्रीम खिलाई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस महीने के आखिर में हो रहे पेरिस ओलंपिक के लिए जा रहे खिलाड़ियों से व्यक्तिगत और आनलाइन बातचीत की।

विज्ञापन
PM Narendra Modi interact with Paris Olympics bound Indian Athelete make special request to Neeraj chopra
एथलीटों से चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : PMO

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक जाने वाले भारतीय एथलीटों के साथ शुक्रवार को चर्चा की। इस दौरान उन्होंने टोक्य ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा से एक खास फरमाइश की। पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक की तैयारियों में जुटे नीरड से मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने अभी तक चूरमा नहीं भेजा। नीरज ने मोदी को चूरमा खिलाने का वादा किया। 
विज्ञापन

पिछली बार टोक्यो ओलंपिक से लौटने के बाद खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए मोदी ने अपने आवास पर नीरज को चूरमा और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू आइसक्रीम खिलाई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस महीने के आखिर में हो रहे पेरिस ओलंपिक के लिए जा रहे खिलाड़ियों से व्यक्तिगत और आनलाइन बातचीत के दौरान नीरज से चूरमे की फरमाइश की तो एथलीट प्रियंका गोस्वामी से पूछा कि वह ओलंपिक में अपने बालकृष्ण को साथ ले जा रही है या नहीं। आनलाइन बातचीत में जुड़े नीरज से चुटकी लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'तुम्हारा चूरमा नहीं आया अभी तक।' इस पर नीरज ने कहा, 'सर चूरमा लेकर आएंगे इस बार। पिछली बार दिल्ली में चीनी वाला चूरमा था, लेकिन आपको हरियाणा का देसी घी और गुड़ का चूरमा खिलाएंगे।' प्रधानमंत्री ने इस पर कहा, मुझे तो तुम्हारी मां के हाथ का चूरमा खाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने नीरज चोपड़ा को स्वस्थ रहने और चोट से बचने के लिए शुभकामना दी। नीरज ने कहा, इस साल बहुत कम टूर्नामेंट खेला हूं क्योंकि बीच में चोट लग गई थी। अभ्यास बहुत बढिया चल रहा है और कोशिश करेंगे कि देश के लिए शत प्रतिशत दें। टोक्यो मेरा पहला ओलंपिक था जिसमे स्वर्ण जीता और उसका कारण यह था कि मन में डर नहीं था और अपनी ट्रेनिंग पर भरोसा था।
विज्ञापन

सिंधू बोलीं- 'इस बार पदक का रंग बदलना है'
रियो ओलंपिक में रजत और टोक्यो में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू ने कहा कि यह उनका तीसरा ओलंपिक है और रजत तथा कांस्य जीतने के बाद अब मकसद पदक का रंग बदलना है। उन्होंने कहा, इस बार काफी अनुभव के साथ जा रही हूं और बेहतर पदक लेकर लौटूंगी। नए खिलाड़ियों से इतना कहूंगी कि दबाव नहीं लें और खुद पर विश्वास रखते हुए फोकस करें।

स्विटजरलैंड में अभ्यास कर रहीं पैदलचाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी से प्रधानमंत्री ने पूछा कि इस बार भी बालकृष्ण को लेकर जा रही हो ना। इस पर गोस्वामी ने कहा, 'जी हां। यह उनका भी दूसरा ओलंपिक है।' गोस्वामी ने राष्ट्रमंडल खेलों में 10000 मीटर पैदलचाल में रजत पदक जीतने के बाद पदक लेते समय हाथ में लड्डू गोपाल की मूर्ति ले रखी थी और अपना पदक भी उन्हें समर्पित किया था। प्रियंका ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मोदी को बधाई दी तो खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed