Khelo India: पीएम मोदी ने किया छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन, 5630 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी मौजूद थे।
विस्तार
यह पहली बार है जब खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन दक्षिण भारत में हो रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस छठे संस्करण में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 5630 से अधिक युवा एथलीट 26 खेबों विधाओं में अपना दमखम दिखाएंगे। यह खेल पूरे तमिलनाडु में चार स्थानों पर चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरई और त्रिचि में आयोजित किए जाएंगे।
पीएम मोदी ने कहा, ''मैं देश भर से चेन्नई आए सभी एथलीटों और खेल प्रेमियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। आप सब मिलकर 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की सच्ची भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं। तमिलनाडु के गर्मजोशी भरे लोग, खूबसूरत तमिल भाषा, संस्कृति और व्यंजन आपको निश्चित रूप से घर जैसा महसूस कराएंगे।''
PM @narendramodi inaugurates the Khelo India Youth Games 2023 in Chennai.@PMOIndia | @kheloindia | #KheloIndiaYouthGames | #KheloIndia | #KIYG23 | @YASMinistry |@ianuragthakur pic.twitter.com/sRJs44o3Sq
— All India Radio News (@airnewsalerts) January 19, 2024
#WATCH | Tamil Nadu: Prime Minister Narendra Modi attends the opening ceremony of the Khelo India Youth Games 2023 in Chennai.
— ANI (@ANI) January 19, 2024
Tamil Nadu CM MK Stalin, Union Sports Minister Anurag Thakur also present on the occasion. pic.twitter.com/ml2j752Z6V
प्रधानमंत्री ने कहा, ''खेलो इंडिया गेम्स, यूथ गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलो इंडिया विंटर गेम्स और खेलो इंडिया पैरा गेम्स आपको खेलने का मौका दे रहे हैं और नई प्रतिभाओं को भी आगे ला रहे हैं। मुझे खुशी है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर वेलु नचियार है।"
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने बताया कि खेलो इंडिया जमीनी स्तर की प्रतिभा को तलाश कर उन्हें ओलंपिक में पदक जीतने लायक बन रहा है। यह प्रधानमंत्री मोदी की ही दृष्टि और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है कि आज हमारा भारत ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई, पैरा एशियाई और कॉमनवेल्थ खेल सहित सभी प्रतिस्पर्धाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2030 में यूथ ओलंपिक और 2036 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। सरकार अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रही है इसलिए अब आप सभी युवा एथलीटों की भी जिम्मेदारी है कि मशाल उठाएं और भारत का परचम लहराएं।