{"_id":"668cdcfebf220f156501163d","slug":"pm-narendra-modi-hopes-indian-athletes-will-show-their-strength-in-paris-olympics-during-his-russia-visit-2024-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Russia Visit : 'पेरिस ओलंपिक में दम दिखाएंगे एथलीट', भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
PM Modi Russia Visit : 'पेरिस ओलंपिक में दम दिखाएंगे एथलीट', भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी
Tue, 09 Jul 2024 12:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 09 Jul 2024 12:17 PM IST
सार
Paris Olympics 2024 : भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था और एक स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीते थे। भारत का पदक जीतने के मामले में यह ओलंपिक का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों रूस के दौरे पर हैं और उन्होंने मॉस्को में मंगलवार को भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को मिली टी20 विश्व कप में जीत पर भी अपनी राय रखी, जबकि इस महीने के अंत में होने वाले पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। पेरिस ओलंपिक का आयोजन 26 जुलाई से होगा।
विज्ञापन
भारत ने जीता था टी20 विश्व कप
भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 29 जून को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। इसके साथ ही भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने का 11 साल का लंबा इंतजार समाप्त किया था। स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की थी और प्रधानमंत्री ने टीम को मिली इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, आपने भी हाल में टी20 विश्व कप में भारत को मिली जीत का जश्न मनाया होगा। मुझे विश्वास है कि आपको भी यहां रूस में भारतीय टीम की सफलता पर गर्व हुआ होगा। गर्व हो रहा था कि नहीं हो रहा था? विश्व कप को जीतने की असली कहानी, जीत की यात्रा भी है। आज का युवा और भारत आखिरी गेंद और आखिरी पल तक हार नहीं मानता। विजय उन्हीं के चरण में चूमती है, जो आखिरी तक लड़ते हैं। बीते साल में हमने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ऐतिहासिक प्रदर्शन किए हैं। इस बार पेरिस ओलंपिक में भी भारत की तरफ से एक शानदार टीम भेजी जा रही है। आप देखिएगा पूरी टीम, सारे एथलीट कैसे अपना दम दिखाएंगे। भारत की युवा शक्ति का यही आत्मविश्वास भारत की असली पूंजी है और यही युवा शक्ति भारत को 21वीं सदी की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का सबसे बड़ा सामर्थ्य दिखाती है।
भारत ने टोक्यो में जीते थे सात पदक
भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था और एक स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीते थे। भारत का पदक जीतने के मामले में यह ओलंपिक का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। भारत को उम्मीद है कि इस बार भी एथलीट दमदार प्रदर्शन करेंगे और पदक की संख्या दोहरे अंक तक पहुंचाने में सफल रहेंगे।