{"_id":"66b5281f41bee367a10d7a65","slug":"pm-narendra-modi-hail-javelin-thrower-neeraj-chopra-for-winning-silver-medal-in-paris-olympics-reactions-2024-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: 'नीरज उत्कृष्टता का साकार रूप हैं', प्रधानमंत्री मोदी ने चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर दी बधाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: 'नीरज उत्कृष्टता का साकार रूप हैं', प्रधानमंत्री मोदी ने चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर दी बधाई
Fri, 09 Aug 2024 01:49 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:49 AM IST
सार
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में 89. 45 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर पेरिस ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा है कि वह उत्कृष्टता के साकार रूप हैं। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में 89. 45 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर पेरिस ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया। इसके साथ ही नीरज ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले आजाद भारत के पहले एथलीट बन गए हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा, नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का साकार रूप हैं। बार-बार उन्होंने अपनी श्रेष्ठता की बानगी दी है। भारत हर्षित है कि उन्होंने एक बार फिर ओलंपिक में सफलता पाई है। रजत जीतने पर उन्हें बधाई। वह आने वाले असंख्य एथलीटों को अपने सपने पूरे करने और देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Neeraj Chopra is excellence personified! Time and again he’s shown his brilliance. India is elated that he comes back with yet another Olympic success. Congratulations to him on winning the Silver. He will continue to motivate countless upcoming athletes to pursue their dreams… pic.twitter.com/XIjfeDDSeb
— Narendra Modi (@narendramodi) August 8, 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने और इतिहास रचने पर नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई। वह लगातार दो ओलंपिक खेलों में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। भारत को उन पर गर्व है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भारत को उम्मीद है कि नीरज चोपड़ा भविष्य में और अधिक पदक लाएंगे और गौरव दिलाएंगे।
Heartiest congratulations to Neeraj Chopra on winning silver medal in Paris Olympics and scripting history. He is the first Indian athlete to win a gold and a silver medal in two successive Olympic Games. India is proud of him. His feat will inspire generations to come. India…
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 8, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीरज को बधाई देते हुए लिखा, शानदार चांदी। नीरज चोपड़ा जी आपका हार्दिक अभिनंदन! 140 करोड़ भारतवासियों को आप पर गर्व है। जय हिंद!