फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Modi on Neeraj: 'India is happy and proud', PM Modi praised Neeraj Chopra who threw 90 meters javelin

PM Modi on Neeraj: 'भारत खुश और गौरवान्वित है', 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले नीरज की PM मोदी ने की तारीफ

Sat, 17 May 2025 09:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 17 May 2025 09:44 AM IST
सार

नीरज ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर दूर भाला फेंका और आखिरकार 90 मीटर की सीमा को पार कर लिया। हालांकि, उन्हें दूसरे स्थान पर रहना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज की तारीफ की है।

विज्ञापन
PM Modi on Neeraj: 'India is happy and proud', PM Modi praised Neeraj Chopra who threw 90 meters javelin
पीएम मोदी-नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने करियर में पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा छुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में ऐसा किया, लेकिन दूसरे स्थान पर रहे। नीरज की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सफलता का श्रेय उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून को जाता है।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने नीरज की तारीफ की
सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, 'भारत खुश और गौरवान्वित है।' पीएम ने लिखा, 'शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है।' नीरज ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर दूर भाला फेंका और आखिरकार 90 मीटर की सीमा को पार कर लिया। हालांकि, उन्हें दूसरे स्थान पर रहना पड़ा। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने अंतिम प्रयास में 91 मीटर दूर भाला फेंका और पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज और वेबर के बीच दिखी टक्कर
27 वर्षीय दोहरे ओलंपिक पदक विजेता ने अपने तीसरे प्रयास में अपना भाला 90.23 मीटर तक फेंका, जबकि वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो फेंका। उनके मौजूदा कोच चेक गणराज्य के यान जेलेज्नी 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंकने वाले भालाफेंक खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं। टोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा 90 मीटर पार करने वाले दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (92.97 मीटर) और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग (91.36) ही एशिया के दो अन्य खिलाड़ी हैं जो 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंक चुके हैं।
विज्ञापन

नीरज के लिए यह कड़वा मीठा अनुभव है
नीरज ने मैच के बाद कहा, 'मैं 90 मीटर का आंकड़ा छूकर बहुत खुश हूं, लेकिन यह वास्तव में थोड़ा कड़वा-मीठा अनुभव है। कोई बात नहीं, मैं और मेरे कोच अभी भी मेरे थ्रो के कुछ पहलुओं पर काम कर रहे हैं। हमने इस साल फरवरी में ही साथ काम करना शुरू किया था। मैं अभी भी चीजें सीख रहा हूं। पिछले कुछ वर्षों में मुझे हमेशा कमर में दर्द महसूस होता था और परेशानी रहती थी। इस वजह से मैं अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पा रहा था। इस साल मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं, हम कुछ पहलुओं पर भी काम करेंगे और इसलिए मुझे विश्वास है कि मैं इस साल विश्व चैंपियनशिप तक आने वाले इवेंट में 90 मीटर से अधिक थ्रो कर सकता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed